{"_id":"6008780d8ebc3e2c3c680f42","slug":"bribery-in-district-hospital-again-asked-for-20-thousand-for-making-a-certificate-of-divyang-bareilly-news-bly434434914","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में फिर घूसखोरीः दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के लिए मांगे 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में फिर घूसखोरीः दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के लिए मांगे 20 हजार
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : pixabay
वीडियो में नंबर लगवाने के लिए तीन सौ रुपये लेता दिख रहा है जिला अस्पताल का कर्मचारी
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में घूसखोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। दो महीने पहलेे बेसिक शिक्षा विभाग के नवनियुक्त शिक्षकों के मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के लिए पांच-पांच सौ रुपये की वसूली के बाद अब दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की एवज में 20 हजार रुपये मांगने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में अस्पताल का एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नंबर लगाने के लिए ही तीन सौ रुपये लेता दिख रहा है। सीएमओ ने मामले की जांच का निर्देश दिया है।
फतेहगंज पश्चिमी के गांव गोहाना में रहने वाले दिव्यांग हरि गोपाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ एसएसपी को भी शिकायत भेजी है। हरि गोपाल ने कहा है कि उनके कमर से नीचे का हिस्सा क्रियाशील नहीं है इसलिए वह परिजनों के साथ दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने जिला अस्पताल पहुंचे थे जहां विनोद कुमार नाम के शख्स ने खुद को सीएमओ ऑफिस का कर्मचारी बताकर रजिस्ट्रेशन नंबर देने के लिए पांच सौ रुपये मांगेे और हाथ के हाथ तीन सौ रुपये ले लिए। हरि गोपाल के मुताबिक इसकी वीडियो फुटेज भी उनके पास है। उनका आरोप है कि अगले दिन घर बुलाकर बताया गया कि सर्टिफिकेट के बदले डॉक्टर को 20 हजार रुपये देने होंगे।
हरि गोपाल का आरोप है कि मुख्यमंत्री पोर्टल और एसएसपी से शिकायत करने के बाद घूस लेने वाला कर्मचारी उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है। सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने मामला जानकारी में आने के बाद एडीएसआईसी कार्यालय से जांच कर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने हरि गोपाल को नियमानुसार दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने का आश्वासन भी दिया है।