{"_id":"667615b8dc87d3dc6c090794","slug":"bribe-demanded-in-the-name-of-getting-loan-report-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-103610-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ऋण दिलाने के नाम पर मांगी रिश्वत, मैनेजर पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ऋण दिलाने के नाम पर मांगी रिश्वत, मैनेजर पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
आंवला। प्रधानमंत्री डेयरी योजना के तहत बैंक मैनेजर पर ऋण पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में पशुपालक ने पुलिस महानिदेशक के आदेश पर थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आजमपुर गांव निवासी जगदीश चंद्र वर्मा ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने व किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री डेयरी योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत उसने एचडीएफसी की आंवला शाखा में बैंक से नौ लाख बीस हजार के ऋण के लिए आवेदन किया तो रीजनल बैंक मैनेजर अमित कुमार मिश्रा ने लोन पास कराने के लिए उनसे 65 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
किसान का कहना है कि उन्होंने अगस्त 2023 में अलग-अलग तारीखों को अलग-अलग खातों में पच्चीस सौ, पांच हजार व नौ हजार रुपये ट्रांसफर किए। इस दौरान जब बैंक मैनेजर शेष रकम लेने उनके घर पहुंचा तो रुपये देते हुए किसान ने उनका वीडियो भी बना लिया। बाद में यह भी जानकारी हुई कि मैनेजर के अनुसार जिन खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए है। वे बैंक सहकर्मी के थे। बाद में ऋण पास न होने पर किसान ने उनसे अपनी रकम वापस मांगी तो मैनेजर न उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। तब किसान को अपने साथ धोखाधड़ी होने की जानकारी हुई। उसने मामले की जिलाधिकारी, पुलिस अधिकारियों व आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने डीजीपी लखनऊ से शिकायत की।
विज्ञापन
डीजीपी के आदेश के बाद बैंक मैनेजर अमित कुमार मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। संवाद