फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BPED: Now admission will be based on merit

बीपीएड : अब मेरिट के आधार पर मिलेगा दाखिला

Thu, 27 Aug 2020 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
BPED: Now admission will be based on merit
Education Degree - फोटो : पेक्सेल्स

400 सीटों पर केवल 208 आवेदन मिलने से पहले निरस्त कर दी गई थी परीक्षा
विज्ञापन

मेरिट के लिए अब 29 अगस्त से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण

बरेली। बीपीएड कोर्स में दाखिला अब प्रवेश परीक्षा के बजाय मेरिट लिस्ट के जरिए होगा। रुहेलखंड विश्वविद्यालय वर्ष 2020-21 सत्र में प्रवेश के लिए 29 अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसका विस्तृत ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
बीपीएड कोर्स के लिए महाविद्यालयों में 400 सीटें हैं मगर इस बार प्रवेश के लिए केवल 208 अभ्यर्थियों ने ही प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि इस कोर्स के लिए विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा कराता है मगर अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम होने प्रवेश परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था। अब इस कोर्स के लिए मेरिट के आधार पर प्रवेश होंगे। कुलसचिव प्रोफेसर अनीता पांडेय की ओर से ऑनलाइन पंजीकरण और प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके तहत इस कोर्स के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 28 अगस्त से शुरू होकर 28 सितंबर तक होगा। महाविद्यालयों में ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की तिथि 20 सितंबर और आवेदन करने व मेरिट जारी करने की तिथि पांच अक्तूबर है। सात से 15 अक्तूबर तक प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन

कई कोर्स के लिए आवेदन का एक और मौका

एमएससी और एमफिल (क्षेत्रीय एवं व्यवहारिक अर्थशास्त्र तथा प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति ), एलएलएम, बीएलएड तथा एमएड की प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया छात्रों की दिक्कत को देखते हुए दोबारा प्रारंभ की गई है। इस पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से 27 से 30 अगस्त तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed