फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Boys Singles... Shubh in Under-11, Swarat Champion in Under-13

Bareilly News: बालक एकल... अंडर-11 में शुभ, अंडर-13 में स्वरित चैंपियन

Sat, 04 Jan 2025 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Boys Singles... Shubh in Under-11, Swarat Champion in Under-13
बरेली। डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से विंटर इंटर स्कूल व ओपन डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित स्मार्ट सिटी हॉल में किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष एकल व युगल के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। बालक एकल अंडर-11 में शुभ सिंघल ने मनप्रीत को 2-0 से हराकर खिताब जीता। अंडर-13 वर्ग में स्वरित कन्नौजिया ने यश को 2-0 से पराजित कर फाइनल मुकाबला जीता।
विज्ञापन

बालक एकल अंडर-15 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में राम सक्सेना ने अभिनव कुमार को 2-0 से व तेजस कटारिया ने रुद्रराज को 2-1 से परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद राम सक्सेना ने तेजस कटारिया को 2-0 से हराकर फाइनल जीत लिया। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में विशाल सिंह ने अमान अंसारी को 30-13, सचिन पाल ने आदित्य कुमार को 30-11, नित्यांशु ने रक्षित सोलंकी को 30-11, युवराज ने विशाल को 30-18 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पुरुष युगल के प्रथम सेमीफाइनल में नित्यांशु-विशाल सिंह की जोड़ी ने असीम जायसवाल-कृष्ण कश्यप को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सचिव अनिल मेहरोत्रा के अनुसार शनिवार को मुख्य अतिथि वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएल खट्टर, जफर अहमद खान, गौरव भसीन, हिमांक, गुलशन बत्रा, विष्णु शंकर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने फाइनल में बनाई जगह
बालक एकल अंडर-17 वर्ग के सेमीफाइनल में युवराज जोशी ने अर्थव अग्रवाल को 2-0 से व अमन सिंह ने अस्मित सिंह को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-19 वर्ग के सेमीफाइनल में युवराज जोशी ने अस्मित सिंह को 2- 0 से व अमन सिंह ने रक्षित सोलंकी को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में अनुष्का ने अदिति को 2-1 से व नेहा ने कनिष्का जोशी को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed