फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Boy's mother and sister beaten up in family dispute

Bareilly News: पारिवारिक विवाद में लड़के पक्ष की मां और बहन को पीटा

Sat, 03 Jan 2026 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Boy's mother and sister beaten up in family dispute
पति-पत्नी के विवाद के बाद लड़की पक्ष के लोग पहुंचे थाने, विवाद का वीडियो वायरल
विज्ञापन


फरीदपुर। पति-पत्नी का विवाद शुक्रवार को थाने पहुंच गया, जिसमें लड़की पक्ष के 10 से 15 लोग थाने गेट पर एकत्रित हो गए। लड़के की मां और बहन जब थाने से निकले और कार जाने लगे। तभी लड़की पक्ष के लोगों ने कार की खिड़की खोलकर लड़के की मां और बहनों को पीटने लगे और उन्हें कार से खींच कर उतारने का प्रयास करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया तो आरोपी और आग बबूला हो गए। इतने पर पुलिस मौके पर आ गई और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।


कस्बे के मोहल्ला बक्सरिया निवासी एक युवक की शादी क्षेत्र की एक गांव में युवती से हुई थी। पति-पत्नी में विवाद होने लगा। शुक्रवार को मामला थाने पहुंचा। वहां लड़की पक्ष के लगभग 15 लोग थाने के बाहर एकत्रित हो गए। थाने में आपसी समझौता नहीं हो पाया। लड़के की मां और दो बहनें कार में बैठकर थाने गेट से घर की तरफ जाने लगे। तभी लड़की पक्ष के लोगों ने गाली देते हुए उनके कार की खिड़की खोलकर उसमें बैठी लड़के की मां और बहनों को पीटने लगे। पीटते हुए उन्हें गाड़ी से नीचे उतारने लगे।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मारपीट के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed