फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   boyfriend murdered by girlfriend dead body found in Bareilly

बदायूं के युवक की हत्या: दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका ने ली जान, बोरी में भरकर बरेली में फेंकी लाश

Sun, 07 Apr 2024 06:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Apr 2024 06:50 PM IST
सार

Budaun News: बदायूं में सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो अप्रैल से लापता युवक की हत्या कर दी गई। युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने पहले प्रेमी के साथ मिलकर की है। पुलिस ने दो लड़कों के साथ प्रेमिका को पकड़ा है। उनकी निशानदेही पर शव को बरेली से बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
boyfriend murdered by girlfriend dead body found in Bareilly
बरेली में बोरी में मिली शिवांश की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में दो अप्रैल से लापता युवक शिवांशु गौतम (21) का हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार को बरेली के सुभाष नगर इलाके से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि शिवांश का कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उस लड़की का शिवांशु से पहले उसके दोस्त सनी कश्यप से प्रेम प्रसंग चला था। शिवांशु और सनी दोनों गहरे दोस्त थे। वह एक-दूसरे के घर भी आते-जाते थे। 

विज्ञापन

नवादा का रहने वाला था शिवांश 
शिवांशु गौतम सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नवादा का रहने वाला था। वह दो अप्रैल को दोस्त के घर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उसका पता नहीं चला। परिजनों ने पांच तारीख को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसके लापता होने के बाद से परिजन उसे तलाश कर रहे थे। पुलिस भी तलाश में जुटी थी। 



कॉल डिटेल के आधार पर रविवार सुबह पुलिस ने उसकी प्रेमिका को पकड़ लिया। उसके साथ दो लड़के भी पकड़े गए। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में लड़की ने ही शिवांशु की हत्या करना कबूल किया है। पुलिस उसकी निशानदेही पर शव की बरामदगी के लिए बरेली पहुंची। यहां मढ़ीनाथ के जंगल में बोरी में उसका शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई अभिषेक ने बताया कि शिवांश किराना की दुकान चलाता था। वह दो अप्रैल को दोस्त के घर जाने की बात कहकर गया था। घर से अकेले ही निकला था। उसका शव मिलने की सूचना पुलिस ने परिवार वालों को दी। आरोप लगाया कि लड़की और उसके प्रेमी सनी कश्यप ने हत्या कर शव को फेंका है। 

बरेली के सीओ टू संदीप सिंह ने बताया कि मढ़ीनाथ के जंगल से युवक का शव बरामद हुआ है। प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या की बात सामने आई है। प्रेमिका और उसके प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया है। बदायूं पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed