फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   boyfriend blackmailed his girlfriend by making an explicit video of her in Bareilly

प्रेमी ने दिया धोखा: नशीला पदार्थ देकर प्रेमिका का किया यौन शोषण, वीडियो भी बनाया, अब कर रहा ब्लैकमेल

Sat, 20 Dec 2025 07:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Dec 2025 07:08 AM IST
सार

बरेली में एक युवती को प्रेमी पर भरोसा करना भारी पड़ गया। प्रेमी ने उसे घर बुलाया और नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। आरोप है कि प्रेमी ने उसका यौन शोषण किया। उसका वीडियो भी बना लिया। 

विज्ञापन
boyfriend blackmailed his girlfriend by making an explicit video of her in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

विस्तार

बरेली में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण किया। उसके अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूल लिए। पीड़िता ने थाना कैंट में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कैंट इलाके के एक गांव की निवासी युवती ने एसएसपी को पत्र देकर बताया कि उसका परिचित सुप्रीत उर्फ जय मैसी ट्रैवल एजेंसी का काम करता है। दोनों के एक ही पेशे में होने की वजह से नजदीकियां बढ़ीं। सुप्रीत ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का वादा किया।
विज्ञापन


आरोपी ने युवती का डेबिट कार्ड और फोन अपने पास रखा 
आरोप है कि सुप्रीत ने उसका डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन अपने पास रख लिया और इंस्टाग्राम व ऑनलाइन मोबाइल पेमेंट एप का संचालन भी खुद ही करने लगा। युवती ने बताया कि एक दिन उसने अपने घर की युवती के जरिये उसे खाने पर बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां खाने में नशीला पदार्थ दे दिया जिससे वह बेहोश हो गई। उसी हालत में युवती, उसके पति और सुप्रीत ने आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। बाद में ये लोग उसके इन वीडियो-फोटो को दिखाकर लगातार ब्लैकमेल कर रकम ट्रांसफर कराते रहे।

कई खातों में ट्रांसफर कराई रकम 
आरोप है कि इन लोगों ने उसे धमकाकर अलग-अलग खातों में 55 हजार, एक लाख 21 हजार 300, 25 हजार 100 और 20 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। अब तीन लाख रुपये की और मांग की जा रही है। रकम न देने पर यूट्यूब, व्हाट्सएप, फेसबुक व इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है।

एसएसपी के आदेश पर कैंट थाने में सुप्रीत उर्फ जय मैसी व दो लड़कियों समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed