फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   boyfriebd gone to meet girlfrient dot married in kotwali in bareilly

चोरी से मिलने पहुंचे प्रेमी का युवती से कोतवाली में कराया निकाह

Wed, 19 Jun 2019 01:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी) 
अमर उजाला ब्यूरो, गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
boyfriebd gone to meet girlfrient dot married in kotwali in bareilly
थाने में निकाह - फोटो : अमर उजाला

नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज में एक युवक को प्रेमिका के घर पकड़े जाने पर उसके घर वाले कोतवाली ले गए। दिन भर दोनों पक्षों में के बीच बातचीत के बाद देर शाम पुलिस के हस्तक्षेप से सहमति बनी तो प्रेमी युगल का कोतवाली में ही निकाह करा दिया गया। 

विज्ञापन


मुन्नूगंज निवासी कलामुद्दीन के पुत्र कलीम का मोहल्ले की ही एक युवती से काफी अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को युवती के माता पिता किसी काम से अमृतापुर गए थे। घर पर युवती अकेली थी। 
विज्ञापन


रात में प्रेमी कलीम लड़की के घर जा पहुंचा। लड़की के अन्य परिवार वालों ने लड़के को घर में ही दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार की सुबह से ही दोनों पक्षों में सुलह समझौता का प्रयास होता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे दिन चले विवाद के बाद पुलिस के हस्तक्षेप से प्रेमी और प्रेमिका के परिवार वालों के बीच निकाह के लिए सहमति बनी। मंगलवार की शाम सात बजे पुलिस ने मौलाना हारून को बुलाया गया जिन्होंने दोनों पक्षों के परिवार वालों और रिश्तेदारों मौजूदगी में निकाह पढ़ाया। 


मौलाना हारून ने दोनों का निकाहनामा लिखवाया। निकाह में पांच हजार रुपये नगद मेहर की रकम जमा कराई गई। पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका से शपथपत्र लेकर लड़के के साथ विदा करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed