फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   boy dies after falling in drain in shahjahanpur

सांड़ों की लड़ाई से बचकर भागा किशोर तो नाले में गिरने से मौत, सिर पर आई थी गंभीर चोट

Mon, 05 Aug 2019 10:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 05 Aug 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
boy dies after falling in drain in shahjahanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

दो सांड़ों की लड़ाई के से बचने के लिए किशोर भागा तो पुलिया से टकराकर गहरे नाले में गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव पचपेड़ा निवासी 15 वर्षीय रोहित रविवार शाम गांव के बाहर जानवर चराने गया था। वहां दो अवारा सांड़ आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन


रोहित अपने जानवरों और लड़ रहे सांड़ों के बीच फंस गया। वह बचने के लिए भागा तो पुलिया से टकराकर करीब 15 फुट गहरे गंदे नाले में गिर गया। नाले की तलहटी में पड़े ईंट पत्थरों से टरकाकर उसका सिर फट गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना के बाद साथी भागकर गांव पहुंचे और रोहित के घरवालों को जानकारी दी। रोहित कक्षा आठ में पढ़ता था। वह भाइयों अरविंद, सुरेंद्र, धर्मवीर में सबसे छोटा था। एसओ इंद्रजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि परिवार के लोगों ने सांड़ों के बीच हुई लड़ाई से बच्चे की मौत होने की बात बताई है। सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed