{"_id":"6a74edf00114741b820642f2","slug":"boxing-trials-held-amid-bushes-at-the-sports-stadium-five-selected-bareilly-news-c-4-bly1015-940776-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में झाड़ियों के बीच हुए बॉक्सिंग ट्रायल, पांच चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में झाड़ियों के बीच हुए बॉक्सिंग ट्रायल, पांच चयनित
Fri, 07 Aug 2026 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार शाम को बॉक्सिंग ट्रायल का आयोजन किया गया। यह ट्रायल झाड़ियों के बीच हुए, जिसमें मात्र पांच खिलाड़ी अलग-अलग भार वर्ग में पहुंचे। करीब एक वर्ष से बॉक्सिंग कैंप बंद होने और रिंग की खस्ताहाल स्थिति के कारण यह समस्या हुई।
सुबह ट्रायल कराने की योजना बनी थी, लेकिन झाड़ियां साफ नहीं थीं। स्टेडियम प्रशासन ने कुछ जगहों पर झाड़ी साफ कराई, पर आसपास बड़ी झाड़ियों से सांप और कीड़ों का खतरा बना रहा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी चंचल मिश्रा ने बताया कि घास साफ कराने और जमीन बराबर करने के लिए जेसीबी लगवाई गई थी। उन्होंने कहा कि लगातार सफाई का काम चल रहा है, लेकिन बारिश के कारण मिट्टी पर मशीन नहीं चल सकी। इस वजह से ट्रायल घास पर कराने पड़े। यह भी बताया कि बॉक्सिंग रिंग कैंप के माध्यम से चल रहा था, जो नियुक्तियां न होने के कारण बंद हो चुका है। सीनियर महिला वर्ग में इरम कुरैशी 45-48 किलो भारवर्ग में चयनित हुईं। मानसी को 60-65 किलो भारवर्ग में चुना गया। पुरुष वर्ग में माइकल संदेश हलदार और रुद्रांश 90 किलो भार वर्ग में चयनित हुए। इस अवसर पर शैवर अली और धर्मेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद