फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bovine animal collided with goods train, operation stalled for one and a half hours

Bareilly News: मालगाड़ी से टकराया गोवंशीय पशु, डेढ़ घंटे ठप रहा संचालन

Mon, 05 Jun 2023 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 05 Jun 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bovine animal collided with goods train, operation stalled for one and a half hours
बरेली। डाउन लाइन पर रविवार को मालगाड़ी से गोवंशीय पशु टकराने के बाद करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। पशु का शव रेल ट्रैक पर पड़ा रहने के कारण राज्यरानी, त्रिवेणी और कोलकाता एक्सप्रेस प्रभावित हुईं। दोपहर करीब 12 बजे रेल ट्रैक साफ कर यातायात बहाल कराया गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद से बरेली होते हुए बाराबंकी जा रही मालगाड़ी से रविवार सुबह करीब 10:30 बजे ब्लॉक सेक्शन में गोवंशीय पशु टकरा गया। इससे गोवंशीय पशु के कई टुकड़े हो गए। हादसे के बाद मालगाड़ी आगे बढ़ गई। इसे ब्लॉक सेक्शन में लूप लाइन पर रोक दिया गया और रेल ट्रैक से पशु के अवशेष हटाने के लिए स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने संबंधित विभागों को मेमो भेज दिया। पीडब्ल्यूआई और सीएचआई के स्तर से मेमो को नजरअंदाज कर दिया गया। इस कारण मालगाड़ी के पीछे आ रही 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस, 15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस और 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस को रास्ते में रोकना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे तक रेल ट्रैक बाधित रहने से अन्य ट्रेनें प्रभावित हुईं। 12 बजे के बाद रेल ट्रैक से पशु के अवशेष हटाने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन

सीएचआई सलाउद्दीन का कहना है कि जिस स्थान पर पशु कटा था वह उनके कार्य क्षेत्र में नहीं आता। सिग्नल के अंदर अगर इस तरह की कोई घटना होती है तो समय से ट्रैक क्लियर करा दिया जाता है। पीडब्ल्यूआई विनय कुमार का कहना है कि ट्रैक से पशु के अवशेष हटाने का काम सीएचआई के अधिकार क्षेत्र का था, लेकिन समय से काम नहीं होने से समस्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
दो विभागों की खींचतान में परेशान होते हैं यात्री
- रेलवे के दो विभागों के बीच अक्सर खींचतान के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पिछले महीने भी जंक्शन के पास ट्रेन से पशु कटने के बाद दो घंटे तक ट्रैक साफ नहीं किया जा सका। इस कारण अप लाइन की पांच ट्रेनें प्रभावित हुई थीं। इस बार भी ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed