फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Both friends of PAC constable in custody, will be revealed today

Bareilly News: पीएसी सिपाही के दोनों दोस्त हिरासत में, आज होगा खुलासा

Thu, 27 Feb 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Both friends of PAC constable in custody, will be revealed today
बरेली। पीएसी के सिपाही रवि ने जिन दो दोस्तों की मदद से पत्नी मीनू की हत्या की थी, पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया। बुधवार को सीन री-क्रिएशन कराया गया, बृहस्पतिवार को खुलासा किया जाना तय है।
विज्ञापन

पीएसी आठवीं वाहिनी के सिपाही रवि ने पत्नी मीनू को दवा दिलाने के बहाने उसकी हत्या कर दी। वह खुद निजी अस्पताल में भर्ती होकर बदमाशों के हमले और लूट की कहानी बना रहा था। तीन दिन बाद जब मीनू के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछताछ की। रवि ने हत्या का आरोप स्वीकार कर लिया। पुलिस को बताया है कि उसने एक फार्मासिस्ट दोस्त व दूसरे करीबी के साथ मीनू की हत्या की थी। तीनों लोगों ने मीनू को कार में ही पकड़कर कई इंजेक्शन लगाए। उसके बाद दोनों दोस्त भाग गए। खुद एक युवती से प्रेमप्रसंग की बात पुष्ट होने के बाद भी रवि ने अपने आप को बचाने के लिए पत्नी पर दोषारोपण किया। कहा कि वह मीनू से परेशान था। उसे न मारता तो उसे खुद जान देनी पड़ जाती। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बिथरी इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने तीनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर सीन री-क्रिएशन किया। घटना को लेकर स्थिति लगभग स्पष्ट हो चुकी है। मामला प्रेमसंबंधों से जुड़ा है। पुलिस जल्द ही खुलासा कर देगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed