{"_id":"6a8e08120973f2e90101312b","slug":"both-bus-stands-will-be-monitored-through-19-cctv-cameras-bareilly-news-c-4-bly1015-953453-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दोनों बस अड्डों पर 19 सीसी कैमरों के जरिये की जाएगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दोनों बस अड्डों पर 19 सीसी कैमरों के जरिये की जाएगी निगरानी
Wed, 26 Aug 2026 02:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बस अड्डों पर फैली अव्यवस्थाओं को दूर किया जाने लगा है। रक्षाबंधन को लेकर बृहस्पतिवार से पुराना और सेटेलाइट बस अड्डे पर संचालित कंट्रोल रूम काम शुरू कर देंगे। यहां तीन शिफ्टों में 72 कर्मचारी तैनात रहेंगे। पुराने बस अड्डे पर 11 और सेटेलाइट पर आठ सीसी कैमरों के जरिये निगरानी की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
रक्षाबंधन पर शासन ने रोडवेज बसों में 27 अगस्त की सुबह से 29 अगस्त मध्य रात्रि तक बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। सभी रूटों पर बसों का संचालन करने और ग्रामीण रूटों तक बस सेवा मुहैया कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो में 100 बसों को आरक्षित भी किया गया है। इसको लेकर मंगलवार को क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि दो कंट्रोल रूम बस अड्डा परिसर और एक उनके कार्यालय में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बुधवार से ही रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यात्रा के दौरान मुफ्त यात्रा करने वाली बहनों को बसों में शून्य मूल्य का टिकट दिया जाएगा। इसके लिए ई-टिकट मशीनों में मुफ्त यात्रा शुरू होने से पहले फीडिंग कर दी जाएगी।