फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bookings rampant in auto market, delivery also picks up pace

Bareilly News: ऑटो बाजार में धड़ाधड़ बुकिंग, डिलीवरी ने भी पकड़ी रफ्तार

Fri, 04 Oct 2024 05:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Bookings rampant in auto market, delivery also picks up pace
बरेली। शारदीय नवरात्र का पहला दिन ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए सौगात लेकर आया। वाहनों के शोरूम पर ग्राहकों की कतार लगी रही। बृहस्पतिवार को धड़ाधड़ बुकिंग के साथ ही पहले से बुक कराए गए वाहनों की डिलीवरी भी हुई। कारोबारियों ने इस सीजन कारोबार में 25 फीसदी बढ़त की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में ऑटोमोबाइल सेक्टर में सर्वाधिक उछाल का अनुमान है। इसकी बानगी सिविल लाइंस, सीबीगंज, जंक्शन रोड, चौपुला, मिनी बाइपास और पीलीभीत बाइपास की ओर संचालित वाहन शोरूम पर लग रही ग्राहकों की कतार से दिखने लगी है। दो पहिया वाहन कारोबारी अंकुर अग्रवाल के मुताबिक पहले दिन पूर्व में बुक की गईं दर्जनभर बाइकों की डिलीवरी हुई। वहीं, दो दर्जन से ज्यादा नई बुकिंग भी हुईं। उन्हाेंने नवरात्र पर जिले में 500 बाइकों की बिक्री का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


हाइब्रिड और ई-बाइक की मांग ज्यादा
अब हाइब्रिड बाइक ने भी बाजार में जगह बना ली है। इसमें सीएनजी और पेट्रोल दोनों प्रयोग होते हैं। इसकी कीमत 1.20 लाख रुपये है। इनकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। वहीं, ई-बाइक में अब कई नए फीचर्स और डिजाइन आ गई हैं। लिहाजा, इनकी मांग में भी उछाल का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारों की डिलीवरी, बुकिंग, कोटेशन की बढ़ी मांग
चार पहिया वाहन कारोबारी अजय अग्रवाल के मुताबिक पितृपक्ष में ग्राहकों की आवाजाही 75 फीसदी तक कम हो गई थी, पर नवरात्र के पहले ही दिन पूर्व में हुई बुकिंग की कई डिलीवरी हुईं। वहीं, कुछ लोग नई बुकिंग कराने पहुंचे थे। कुछ लोग कोटेशन यानी संबंधित वाहन का ब्योरा साथ लेकर गए। नवरात्र में दो सौ कारों की बिक्री का अनुमान है।


फल, फूल, पूजन और सजावटी सामान की बिक्री बढ़ी
नवरात्र के लिए बुधवार को देर शाम तक बाजारों में खरीदारी जारी रही। घट स्थापना, पूजन, प्रसाद सहित जरूरत के कई सामान की खरीदारी के लिए लोग बाजार पहुंचे। श्यामगंज समेत अन्य किराना बाजार में कतार लगी रही। फल, फूल और सजावटी सामान समेत व्रतियों के लिए फलाहार सामग्री की जमकर बिक्री हुई। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed