{"_id":"6825088c92df12cae508affd","slug":"bookings-for-trains-to-jammu-punjab-pick-up-after-border-tension-eases-bareilly-news-c-4-lko1064-640314-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीमा पर तनाव कम होने के बाद जम्मू, पंजाब की ट्रेनों में बुकिंग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीमा पर तनाव कम होने के बाद जम्मू, पंजाब की ट्रेनों में बुकिंग तेज
विज्ञापन
बरेली। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने के बाद बरेली से जम्मू, अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। इसके चलते ट्रेनों में टिकट बुकिंग में भी इजाफा हुआ है। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला और इसके बाद छह मई की रात भारतीय सैन्य बलों की ओर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई के बाद से सीमावर्ती इलाकों में गोलाबारी के कारण यात्रियों की संख्या में कमी आई थी।
छुट्टियों का सीजन शुरू होने से पहले ही पर्यटन और धार्मिक स्थलों की यात्रा की योजना बना चुके लोग टिकट बुक करा लेते हैं। रेलवे 60 दिन पहले तक टिकट बुकिंग की सुविधा देता है। ऐसे में अप्रैल में ही मई, जून के लिए टिकट बुक होने से ज्यादातर ट्रेनें फुल हो चुकी थीं।
वेटिंग लिस्ट लंबी होने के बाद लोग विशेष ट्रेनों का रुख करने लगे थे। इसी दौरान पहलगाम हमला और फिर ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमावर्ती इलाकों में तनाव बढ़ने से ट्रेनों में टिकट बुकिंग की भी गति धीमी हो गई थी। अब फिर से टिकट बुकिंग तेजी से हो रही है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- --
हरिद्वार, ऋषिकेश, अयोध्या और वाराणसी की ट्रेनें भी हो रहीं फुल
पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष रेलवे ज्यादा विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। बरेली होते हुए पूर्वांचल, बिहार, पश्चिमी बंगाल, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड आदि राज्यों के लिए अलग-अलग मार्गों से जाने-आने वाली 62 ट्रेनों की समय सारिणी अब तक जारी की जा चुकी है। बरेली से हरिद्वार, ऋषिकेश, अयोध्या और वाराणसी की ट्रेनों में भी वेटिंग बढ़ रही है। इन स्थानों की नियमित ट्रेनें पहले से फुल हैं।
-- -- -- --
पांच दिन में 695 लोगों ने निरस्त कराए टिकट
सीमा पर तनाव के बीच आठ से 12 मई तक बरेली से जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, चंडीगढ़ जाने वाले 695 यात्रियों ने यात्रा टालते हुए टिकट निरस्त करा दिए। 12 मई के बाद टिकट निरस्त कराने वाले यात्रियों का आंकड़ा गिरा है। बरेली से जम्मू जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें दिल्ली, हरियाणा और पंजाब राज्यों के स्टेशनों से होकर गुजरती हैं। इन ट्रेनों में अब बरेली से अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, चंडीगढ़ के लिए तेजी से टिकट बुकिंग होने लगी है।
-- -- -- --
जम्मू की ट्रेनें फिर फुल, विशेष गाड़ियों में भी वेटिंग
बरेली होते हुए जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने-आने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट एक बार फिर से लंबी होने लगी है। 13151-52 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में मई के अंत तक कन्फर्म टिकट नहीं है। स्लीपर श्रेणी में कई तारीखों में नो रूम है। एसी द्वितीय और तृतीय श्रेणी में भी वेटिंग लिस्ट लंबी होने लगी है। सप्ताह में तीन-तीन दिन चलने वाली 12331-32 हिमगिरी एक्सप्रेस में भी वेटिंग बढ़ रही है। मई के अंत तक स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 60-70 तक पहुंच गई है। एसी प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में भी वेटिंग 40 तक है। सप्ताह में एक दिन चलने वाली स्लीपर श्रेणी की 04605 गुवाहटी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस में जून के पहले सप्ताह तक कन्फर्म टिकट नहीं है। 15635-54 अमरनाथ एक्सप्रेस में भी जून के पहले सप्ताह तक कन्फर्म टिकट नहीं है। 12469-70 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस भी फुल हो चुकी है।