{"_id":"6433981dcfd55499b70f0927","slug":"bookies-betting-on-ipl-matches-in-bareilly-2023-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साख पर बट्टा: नेता जी भी लगवा रहे आईपीएल पर सट्टा, बुकी मोबाइल से चला रहे धंधा, पुलिस जुटा रही जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साख पर बट्टा: नेता जी भी लगवा रहे आईपीएल पर सट्टा, बुकी मोबाइल से चला रहे धंधा, पुलिस जुटा रही जानकारी
Mon, 10 Apr 2023 10:31 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 Apr 2023 10:31 AM IST
सार
आईपीएल के मैचों पर खूब सट्टेबाजी हो रही है। बरेली का एक युवा नेता भी सट्टा लगवा रहा है। एसएसपी ने कहा कि सट्टेबाजों की जानकारी जुटाई जा रही है। उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रोमांच के साथ ही सट्टेबाजी भी चरम पर होती है। बरेली के पुराने सट्टेबाजों के अलावा खुद को सत्ताधारी पार्टी से जुड़ा बताने वाले एक युवा नेता भी अपनी टीम के सहारे बड़े-बड़े दांव लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सौफुटा रोड से सटी कॉलोनी के युवा नेता सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं। खुद को सत्ताधारी पार्टी का नेता बताकर पोस्ट डालते रहते हैं। यह अलग बात है कि नेताजी अपना जो पद बताते हैं, पार्टी में ऐसा कोई पद है ही नहीं।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने इस नेता को पकड़ा भी था, लेकिन सेटिंग के चलते वह बच निकले और साथी को जेल जाना पड़ा। अब नेता जी अपने गुर्गों के जरिये ऑनलाइन सट्टेबाजी करा रहे हैं।
विज्ञापन