फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two men sexually assaulted a woman by taking her hostage in Budaun

महिला से सामूहिक दुष्कर्म: बच्चों को मारने की धमकी देकर कमरे पर बुलाया, दो युवकों ने बंधक बनाकर की दरिंदगी

Mon, 10 Apr 2023 08:43 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Apr 2023 08:43 AM IST
सार

बदायूं के कुंवरगांव में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो युवकों ने महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Two men sexually assaulted a woman by taking her hostage in Budaun
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव कस्बे में एक विवाहिता को घर बुलाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर जिले की रहने वाली महिला चार साल से अपने पति के साथ कुंवरगांव में किराये के मकान में रहती है। महिला का पति यहां एक दुकान में काम करता है। उसके दो छोटे बच्चे हैं। 28 फरवरी की रात महिला का पति कहीं बाहर गया हुआ था। इसी दौरान महिला के मायके के रहने वाले सुधीर ने अपने मित्र राजवीर को उसके घर भेजा और कहा कि सुधीर उससे बात करना चाहता है।

विज्ञापन

धमकी देकर बुलाया था कमरे पर

आरोप है कि राजवीर ने कहा कि वह उससे मिलने नहीं आई तो उसे और उसके बच्चों को जान से मार देगा। डर की वजह से वह अपने बच्चों को साथ रात में सुधीर के कमरे में पहुंच गई। सुधीर और राजवीर ने तमंचे के जोर पर उसके बच्चों को अलग कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


खाकी पर दाग: मंदिर ले जाकर दिया शादी का झांसा, हेड कांस्टेबल ने दुष्कर्म कर बनवा ली वीडियो फिर ब्लैकमेल कर...

आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। रविवार सुबह महिला थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने सुधीर और राजवीर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर सुधीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएचओ सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

महिला का लगातार पीछा कर रहा था सुधीर

सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी पीड़िता को शादी से पहले बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पीड़िता के परिजनों ने बरेली के फरीदपुर थाने में यह मामला दर्ज कराया था। बाद में पुलिस ने पीड़िता को बरामद किया था। इसके बाद परिजन ने उसकी शादी कर दी, फिर भी सुधीर लगातार उसका पीछा कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed