फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Body of young man found floating in river after 20 hours in Bareilly

बरेली: किला नदी में डूबे युवक का शव 20 घंटे बाद उतराता मिला, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

Sun, 13 Sep 2026 01:43 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 13 Sep 2026 01:43 PM IST
सार

बरेली में किला नदी में शनिवार दोपहर डूबे राहुल राठौर का शव रविवार सुबह किला पुल के नीचे मिला। करीब 20 घंटे बाद उनका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
Body of young man found floating in river after 20 hours in Bareilly
इसी नदी में डूब गया था युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला छावनी निवासी राहुल राठौर का शव रविवार सुबह किला पुल के नीचे पानी में उतराता मिला। वह शनिवार दोपहर किला नदी में डूब गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राहुल की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


राहुल राठौर (27) महेंद्र राठौर के पुत्र थे। वह किला पुल के नीचे अपने बड़े भाई सचिन की मिठाई की दुकान पर बैठते थे। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे राहुल किसी काम से किला नदी किनारे गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, उनका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गए। पुलिस का दावा है कि राहुल खुद नदी में कूदे थे और लोग उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे थे। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, सीओ नितिन कुमार और किला थाना प्रभारी अचल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर तलाशी अभियान शुरू कराया। शनिवार शाम तक राहुल का पता नहीं चल सका था, जिसके बाद अभियान रोक दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और पुलिस के दावे
स्थानीय पार्षद रंजीत ने बताया कि राहुल का पैर फिसलने से वह नदी में बह गए। नदी में बाढ़ का पानी उफान पर था। दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि राहुल खुद नदी में कूदे थे। पुलिस के अनुसार, मौजूद लोग उन्हें ऐसा करने से रोक रहे थे। 

20 घंटे बाद मिला शव 
शनिवार शाम तक चले तलाशी अभियान में राहुल का पता नहीं चला था। रविवार सुबह करीब 20 घंटे बाद उनका शव किला पुल के नीचे उतराता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed