{"_id":"65e3837f0425047cab0a35e7","slug":"body-of-missing-e-rickshaw-driver-identified-accused-of-robbery-and-murder-bareilly-news-c-4-bly1015-355865-2024-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: ढाबा के पास झाड़ियों में मिला शव ई-रिक्शा चालक का निकला, बेटियों ने की पहचान, लूट और हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: ढाबा के पास झाड़ियों में मिला शव ई-रिक्शा चालक का निकला, बेटियों ने की पहचान, लूट और हत्या का आरोप
Sun, 03 Mar 2024 10:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 10:58 AM IST
सार
पुलिस को कृष्णा ढाबा के पास झाड़ियों में शव मिला था। पहचान न होने पर उसे मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार को मृतक की बेटियों ने पिता का ई-रिक्शा पुलिस चौकी में खड़ा देखा। जानकारी की तो पता लगा कि यह ईंट पजाया चौराहा पर लावारिस हालत में मिला। बाद में चालक का शव भी मोर्चरी में मिल गया।
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक के घर बाहर जुटी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के मोहल्ला राजीवनगर से बुधवार शाम को लापता हुए ई-रिक्शा चालक नेतराम कश्यप (55) की उसी रात मौत हो गई थी। शुक्रवार को जिस शव का अज्ञात में पोस्टमॉर्टम करा दिया गया था, शनिवार को परिजनों ने उसकी नेतराम के रूप में पहचान कर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
नेतराम बुधवार शाम पांच बजे बरेली के डोहरा बाजार से मछली व्यापारियों को लेने के लिए घर से निकले थे। व्यापारियों से फोन पर बातचीत में उन्होंने 15-20 मिनट में बाजार पहुंचने की बात कही थी। बाद में उनका मोबाइल फोन बंद हो गया था। वह न बाजार पहुंचे और न घर लौटे। रात में ही रिठौरा पुलिस चौकी पर सूचना दी गई। शनिवार को हाफिजगंज थाने में नेतराम की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। नेतराम की बेटियां रिश्तेदारों के साथ एसएसपी दफ्तर जा रही थीं।
विज्ञापन
अचानक बेटी गुड्डी की नजर मॉडल टाउन पुलिस चौकी पर खड़े पिता के ई-रिक्शा पर पड़ी। जानकारी करने पर पता लगा कि यह ईंट पजाया चौराहा पर लावारिस हालत में मिला है। उसकी चारों बैटरियां गायब थीं। बाद में नेतराम का शव मोर्चरी में मिल गया। परिवार ने शव पहचान लिया। जानकारी मिली कि शव को इज्जतनगर थाने की अहलादपुर चौकी पुलिस लाई थी। पुलिस को शव कृष्णा ढाबा के पास झाड़ियों में मिला था।
विज्ञापन
लूट के बाद हत्या की आशंका
सूत्र बताते हैं कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। इससे मामला उलझ गया है। हत्या के अलावा हादसे की भी स्थिति हो सकती है। हालांकि, परिजनों ने लूट और हत्या का आरोप लगाया है। नेतराम के ई-रिक्शा से बैटरियां, उनका मोबाइल फोन और जेब से रुपये गायब होने की बात परिजन बता रहे हैं। उनका कहना है कि वह रविवार को हत्या व लूट की तहरीर देंगे।
तीन बेटियां अविवाहित
नेतराम की पत्नी का दस वर्ष पहले निधन हो चुका है। उनकी चार बेटियां हैं। इनमें एक की शादी हो चुकी है। तीन अविवाहित हैं।