{"_id":"6a4d59f30f9efa0ab807d284","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-dowry-death-case-registered-bareilly-news-c-400-1-ala1001-4589-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या की रिपोर्ट
Wed, 08 Jul 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। क्षेत्रवासी आकाश यादव की पत्नी नवलदेई (22) का शव मंगलवार सुबह कमरे की छत के कुंडे पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। ससुराल वालों की सूचना पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मायके पक्ष ने दहेज हत्या के आरोप में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को सूचना मिली थी कि रामनगर निवासी आकाश यादव की पत्नी नवलदेई का शव, कमरे की छत के कुंडे पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला है। टीम वहां गई। विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच चुके थे। उनके सामने शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।इस बीच मौका देखकर ससुराल वाले भाग गए।
नवलदेई के भाई मीरगंज के गांव जाम निवासी राना सिंह ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बहन नवलदेई की शादी रामनगर के आकाश से दो साल पहले हुई थी। शादी में गृहस्थी का सामान भी भेंट किया था। आरोप है कि इसके बावजूद दहेज की मांग करते हुए विवाहिता का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। आएदिन पीटा जाता था। मंगलवार को सूचना मिली कि बहन की तबीयत ठीक नहीं है। सूचना पर मायके पक्ष के लोग रामनगर पहुंचे। वहां नवलदेई का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। राना सिंह ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए नवलदेई के पति आकाश के अलावा ससुराल के धारा सिंह, कमलेश, मंजू, निकेश, निरूखा और विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।