फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Body of eight-month-pregnant woman found hanging from a noose.

Bareilly News: आठ माह की गर्भवती का शव फंदे से लटका मिला

Tue, 22 Sep 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 22 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Body of eight-month-pregnant woman found hanging from a noose.
भमोरा। हिम्मतपुर लहर बल्लिया गांव में आठ माह की गर्भवती नीलम (24) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति से विवाद के बाद उनका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, गांव के विक्की कश्यप की शादी नीलम से पांच साल पहले हुई थी। दंपती का एक साल का बेटा है। पति-पत्नी के बीच विवाद होते रहता है। घर में नवजात के आने की तैयारियां चल रही थीं। रविवार को विक्की ने नीलम को पीटा और चला गया। लौटने पर उसका शव फंदे से लटका मिला। घर में दंपती अकेला रहता था। नीलम के ससुर रामधुन, सास और भाई हिमाचल प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने समझौता कर लिया। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि परिजन ने कोई भी कार्रवाई करने से इन्कार किया है। सोमवार शाम शव की अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed