{"_id":"68e20278a736d7832b038e2d","slug":"body-of-an-elderly-man-missing-for-seven-days-was-found-in-several-pieces-in-a-field-in-bareilly-2025-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सिर... पैर और धड़ अलग-अलग, टुकड़ों में मिली लापता की लाश, इस काम के लिए गए थे बुजुर्ग लेखराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सिर... पैर और धड़ अलग-अलग, टुकड़ों में मिली लापता की लाश, इस काम के लिए गए थे बुजुर्ग लेखराज
Sun, 05 Oct 2025 11:08 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:08 AM IST
सार
बरेली में खेत में कई टुकड़ों में सात दिन से लापता बुजुर्ग का शव पड़ा मिला है। काफी तलाश करने पर भी उनका कोई सुराग नहीं लगने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार दोपहर बाद गांव के लोगों से पता लगा कि लेखराज का शव खेत में पड़ा है।
विज्ञापन
लेखराज की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर गजरौला में सात दिन से लापता बुजुर्ग का शव शनिवार को कई टुकड़ों में खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की।
फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी सुराग जुटाए। मौके पर कुल्हाड़ी मिलने की भी चर्चा है, लेकिन पुलिस इससे इन्कार कर रही है।गांव आलमपुर गजरौला निवासी मेवाराम ने बताया कि उनके बड़े भाई 70 वर्षीय लेखराज ने शादी नहीं की थी। वह उनके साथ ही रहते थे।
27 सितंबर को लेखराज जानवर चराने के लिए निकले थे। शाम को जानवर तो वापस आ गए, लेकिन लेखराज नहीं लौटे। काफी तलाश करने पर भी उनका कोई सुराग नहीं लगने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार दोपहर बाद गांव के लोगों से पता लगा कि लेखराज का शव खेत में पड़ा है।

सिर, पैर और धड़ अलग-अलग पड़े थे
उन्होंने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचे। वहां लेखराज का सिर, पैर और धड़ अलग-अलग पड़े थे। इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ला का कहना है कि शव पांच-छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचे। वहां लेखराज का सिर, पैर और धड़ अलग-अलग पड़े थे। इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ला का कहना है कि शव पांच-छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
संभवत: जंगली जानवरों के नोचने से शव के टुकड़े हुए होंगे। पोस्टमॉर्टम रविवार को कराया जाएगा। उन्होंने मौके से कुल्हाड़ी बरामद होने की बात से इन्कार किया और हर पहलू पर जांच की बात कही।