फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bobby selected in the team for Sepak Takraw King's Cup

Bareilly News: सेपक टाकरा किंग्स कप के लिए टीम में बॉबी का चयन

Fri, 18 Jul 2025 06:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Bobby selected in the team for Sepak Takraw King's Cup
बरेली। कैंट स्थित साई सेंटर के छात्रावास में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बिहार के बॉबी का चयन 22 से 28 जुलाई तक थाईलैंड में आयोजित होने वाले सेपक टाकरा किंग्स कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। वह इस समय थाईलैंड में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। बॉबी इससे पहले भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह तीन बार विश्व चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने, बिहार में हुए विश्व कप में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन

इस संबंध में जब मोबाइल फोन से उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनका खेल के प्रति जुनून बचपन से ही रहा, लेकिन शुरुआती दौर में पारिवारिक दबाव के कारण उन्हें खेल छोड़ना पड़ा। परिवार की ओर से पढ़ाई को प्राथमिकता दी गई, जिसके चलते उन्होंने खेल से दूरी बना ली। बावजूद इसके, खेल के प्रति लगाव कम नहीं हुआ। दिसंबर 2016 में दोबारा मैदान पर वापसी की और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बिहार में रहते हुए सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम किया और शहर के साई हॉस्टल में उनका चयन हुआ। वहीं से उन्हें संगठित प्रशिक्षण मिला और उनके खेल में निखार आया। साई स्टेडियम में सेपक टाकरा के खेल का प्रशिक्षण दे रहे कोच बीए शर्मा सेपक टाकरा किंग्स कप के लिए भारतीय टीम को कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह वर्ष 2010 से भारतीय टीम के साथ बतौर कोच जुड़े हुए हैं और उनके दिशा-निर्देश में शहर के साथ-साथ देश के भी कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वह वर्ष 2002 से शहर के साई स्टेडियम में खेल का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसके माध्यम से उन्होंने इस खेल को शहर में एक नई पहचान दिलाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed