फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Board of Studies meeting has not been held for two years

Bareilly News: समन्वयक का आरोप, दो साल से नहीं हुई बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक

Fri, 24 May 2024 06:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Board of Studies meeting has not been held for two years
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शिक्षा संकाय की बोर्ड ऑफ स्टडीज के समन्वयक ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीएड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं में मनमाने तरीके से परीक्षक नियुक्त किए गए। इसकी शिकायत विश्वविद्यालय में की, लेकिन उच्चाधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। यहां तक कि उनके पत्र का भी जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

हिंदू कॉलेज मुरादाबाद में शिक्षा विभाग के प्रो. सुरेेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार को परीक्षा में बरती जा रहीं अनियमितताओं को लेकर अप्रैल में पत्र लिखा था, लेकिन विश्वविद्यालय ने कोई जवाब नहीं दिया। प्रो. सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि बीएड दूसरे वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षाओं में नियमों और आदेशों की अनदेखी की गई। बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति में भी अनियमितता बरती गई। नियमानुसार, परीक्षा से पहले बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक कराई जाती है पर रुविवि ने दो साल से बैठक नहीं कराई। मनमाने तरीके से बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति की। जबकि, उच्च न्यायालय का आदेश है कि बोर्ड की सहमति के बिना परीक्षक नियुक्त नहीं किए जा सकते। संबद्ध कॉलेजों के बीएड शिक्षकों के विरोध के बाद भी परीक्षा कराई गई। मामले में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल को भी पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय समन्वयक की शिकायतों का भी जवाब नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर प्रोफेसर ने शिकायत की थी। इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed