फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Board of Directors elected unopposed, Brigadier Hardeep Chairman

Bareilly News: निर्विरोध चुने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर, ब्रिगेडियर हरदीप अध्यक्ष

Wed, 31 Dec 2025 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Board of Directors elected unopposed, Brigadier Hardeep Chairman
बरेली। ऐतिहासिक विरासत समेटे बरेली क्लब की वार्षिक आम सभा-2025 की बैठक मंगलवार को क्लब परिसर के लॉन में हुई। जाट रेजीमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर हरदीप प्रीतपाल सिंह क्लब अध्यक्ष बने। निर्धारित पद के सापेक्ष नामांकन होने से डायरेक्टर्स का चुनाव निर्विरोध हुआ।
विज्ञापन

क्लब के सदस्यों ने समस्याओं को साझा किया और बेहतर संचालन के लिए सुझाव भी दिए। क्लब अध्यक्ष, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, कंपनी सचिव ने सवालों के जवाब दिए और सुझावों को आगे अमल में लाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आम सभा में क्लब प्रशासन की ओर से रखे गए सात प्रमुख प्रस्तावों पर सदस्यों से चर्चा की गई। आपत्तियां आने से फैसले के लिए बैलेट बॉक्स समेत ई-वोटिंग कराई गई। परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल कंवलजीत सिंह ने बैठक की औपचारिक शुरुआत की। परिसर में भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों समेत शहर के प्रमुख लोगों की मौजूदगी रही। क्लब अध्यक्ष ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इसमें विधिक प्रकरण, ऑडिटेड खाते और सुविधाएं आदि शामिल रहीं। यहां मेयर उमेश गौतम, उद्यमी अजय शुक्ला, नमित गोयल, पूर्व सैन्य अफसर एलएन त्रिवेदी व अन्य लोग मौजूद रहे।

n स्मार्ट कार्ड, लेबर लॉज, कैटरिंग व्यवस्था पर भी चर्चा ः सदस्य नितिन ने क्लब में सुविधाओं को बढ़ाने से पहले उपलब्ध सुविधाओं का भरपूर लाभ सदस्याें को मिले इसके इंतजाम की मांग की। कहा कि जिम्नेजियम, टेनिस कोर्ट में क्लब मेंबर्स से ज्यादा बाहरी लोग मौजूद होते हैं। जिससे परेशानी होती है। इस पर रोक लगाने के लिए स्मार्ट कार्ड व्यवस्था लागू करने की मांग की। क्लब आय बढ़ाने के लिए अपनी कैटरिंग सेवा शुरू करने का सुझाव दिया। सदस्य राजीव गुप्ता ने केंद्र सरकार द्वारा लागू लेबर लॉज को लागू करने, मासिक के बजाय त्रैमासिक सदस्यता शुल्क व्यवस्था, नियमों के अनुपालन की बात रखी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed