{"_id":"6966b57da0a53c8740060f23","slug":"blos-will-be-at-the-booth-on-january-18-correction-will-be-done-in-the-voter-list-bareilly-news-c-4-vns1074-806368-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 18 जनवरी को बूथ पर रहेंगे बीएलओ मतदाता सूची में किया जाएगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 18 जनवरी को बूथ पर रहेंगे बीएलओ मतदाता सूची में किया जाएगा सुधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) अभियान के क्रम में मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन के बाद दावा-आपत्तियों का दौर चल रहा है। इस बीच में सहायक एवं अतिरिक्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सुपरवाइजर और बीएलओ को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
मंगलवार को बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम ने बीएलओ को 18 जनवरी के दिन बूथ पर हर हाल में उपस्थित रहने और क्षेत्र के लोगों से संपर्क कर उन्हें बूथ पर बुलाने के निर्देश दिए हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में चल रहा है। इस मौके पर डीएम अविनाश सिंह ने बीएलओ से कहा कि प्रशिक्षण में जो भी जानकारी दी जा रही है, उसे भली-भांति समझें और अपने कार्य को शत-प्रतिशत करें। उन्होंने कहा कि फाॅर्म-6 भरने की प्रक्रिया में अनेक त्रुटियां की जा रही हैं, उन्हें सुधारें।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि अधिकांश बूथों पर फाॅर्म-6 की संख्या अपेक्षाकृत कम पाई जा रही है। इसका मुख्य कारण डीएम ने मतदाताओं की कम उपस्थिति होना बताया।
उन्होंने निर्देश दिए कि लाउडस्पीकर के माध्यम से घर-घर जाकर प्रचार करें। जहां कहीं राजनीतिक दलों के बीएलए उपस्थित नहीं हो रहे हैं, वहां संबंधित बीएलओ उनसे संपर्क कर उन्हें बूथ पर बुलाएं। संवाद