फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bloody conflict between two parties to remove soil from the road

Bareilly News: रास्ते से मिट्टी उठाने के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष

Fri, 20 Jun 2025 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Bloody conflict between two parties to remove soil from the road
हाफिजगंज। प्रधान द्वारा आम रास्ते पर डलवाई गई मिट्टी उठाने को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के गांव वीसीरम्पुरा निवासी किसान ओमपाल शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके घर के पास सार्वजनिक आम रास्ते पर कीचड़ व दलदल है, जिस पर प्रधान द्वारा मिट्टी डलवाई गई। रास्ते के दूसरी तरफ ओमप्रकाश यादव व उसके अन्य भाइयों ने तालाब व ग्रामसमाज की भूमि पर कब्जा करके अपनी दबंगई के बल पर सार्वजनिक पानी का नाला बंद कर दिया है। रास्ते में पड़ी मिट्टी को खोदकर अपनी तरफ डाल लिया। किसान ने इसका विरोध किया, तब दबंगों ने गाली देते हुए किसान के घर में घुसकर हमला कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के रूम सिंह यादव ने 10 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर ओमपाल, रामशरण, हरीश, ओमप्रकाश यादव और उसके भाई रूम सिंह यादव, फूल सिंह यादव, कुंवरसेन यादव व वीरपाल यादव, नीलेश यादव, हरपाल यादव, ओमपाल यादव, गुड्डू यादव, हुकुम सिंह यादव, सुखपाल सिंह यादव, अजयपाल यादव, गुड्डू यादव, संजीव यादव, सुनील यादव समेत 25 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed