{"_id":"5d1d180a8ebc3e3cb94f8310","slug":"blood-donetion-bareilly-news-bly367208490","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिरकुंडा के हमलावरों ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिरकुंडा के हमलावरों ने किया सरेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हिस्ट्रीशीटर चिरकुंडा को गोली मारने वाले दोनों हमलावरों ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जबकि पुलिस इनकी गिरफ्तारी को दबिश ही देती रह गई। उधर दिल्ली में भर्ती चिरकुंडा की हालत नाजुक बताई जा रही है।
26 जून की रात कालीबाड़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर राजेंद्र उर्फ चिरकुंडा को बाइक पर जाते वक्त पीछे से दूसरी बाइक पर आए बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली चिरकुंडा की कमर में लगकर दूसरी साइड में पार हो गई थी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी पत्नी बृजरानी ने कटीकुइयां निवासी राहुल और आजमनगर निवासी विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि रुपये के लेनदेन में उसके पति से ये लोग दुश्मनी मानते थे और उनकी जान लेने के लिए हमला किया गया। हालत में सुधार न होने पर परिवार चिरकुंडा को दिल्ली ले गया है। वहां निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बताते हैं कि गोली से लिवर प्रभावित हुआ है जिससे हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, विशाल और राहुल की तलाश में पुलिस दबिश देती ही रह गई और दोनों ने बुधवार दोपहर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने इन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर बारादरी गीतेश कपिल ने बताया कि वह कोर्ट में अजी देकर आरोपियों की रिमांड मांगेंगे। इसके आधार पर ही आगे की तफ्तीश होगी।