फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   blood donetion

चांदी के जेवर लाए हो... नहीं करूंगी शादी.

Thu, 04 Jul 2019 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
blood donetion
बरेली। शादी में चांदी के जेवर देख दुल्हन ने फेरे लेने से मना कर दिया। दूल्हा पक्ष ने काफी मिन्नतें की। खुद दूल्हे ने हाथ तक जोड़े, लेकिन न दुल्हन मानी न उसके घरवाले। बात बढ़ी तो दुल्हन पक्ष ने दूल्हे से मारपीट भी कर दी। दो दिन पहले हुए इस घटनाक्रम के बाद बुधवार को दूल्हा एसएसपी से मिला। उन्होंने बारादरी पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

रामा मेडिकल वाली गली निवासी लक्ष्मण बड़ा बाजार में एक व्यवसायी के यहां सेल्समैन है। लक्ष्मण ने एसएसपी मुनिराज जी. को बताया कि कुछ समय पहले उसकी शादी कालीबाड़ी निवासी युवती से तय हुई थी। उसने अपनी गरीबी के बारे में लड़की वालों को पहले ही बता दिया था। सब बातें होने के बाद उनकी सगाई हुई। एक जुलाई को लक्ष्मण बरात लेकर पहुंचा। वहां स्वागत और दावत आदि के बाद उसके घर से आए जेवर और कपड़ों का बक्सा दुल्हन पक्ष को दिया गया। बक्से में चांदी के जेवर देख दुल्हन ने हंगामा कर दिया और फेरे लेने से मना कर दिया। दुल्हन ने दूल्हे से सोने के जेवर लाने को कहा। लक्ष्मण ने पिछली बातों का वास्ता देकर अपनी लाचारी बताई। इसके बावजूद दुल्हन और उसके घरवाले जिद पर अड़ गए। मोहल्ले के कुछ संभ्रांत लोगों ने लड़की पक्ष को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लोग सोने के जेवर लेने पर ही अड़े रहे। लक्ष्मण के मुताबिक उसने मंडप में ही दुल्हन के हाथ तक जोड़े पर वो न मानी। बाद में लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसके पिता को वहां से पीटकर भगा दिया। लक्ष्मण ने अपने व्यवसायी मालिक के साथ एसएसपी से मिलकर लड़की पक्ष पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने बारादरी पुलिस को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed