फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Block: Rajyarani Express arrived one hour late

ब्लॉक: एक घंटे देरी पहुंची राज्यरानी एक्सप्रेस

Thu, 27 Feb 2020 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Block: Rajyarani Express arrived one hour late
वाराणसी से जम्मूतवी तक जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस में यात्रियों की बंपर भीड़ रहती है। - फोटो : अमर उजाला

आधा घंटा देरी से चली त्रिवेणी एक्सप्रेस

विज्ञापन
बरेली। लखनऊ-मलिहाबाद सेक्शन में साढ़े चार घंटे के ब्लॉक के कारण राज्यरानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें देरी से जंक्शन पहुंची।
रेलवे के इंजीनियरिंग अनुभाग ने मलिहाबाद से लखनऊ सुबह 10:45 से शाम 3:15 बजे तक ट्रेनों का संचालन रोककर ओएचई लाइन की मरम्मत की। जिस कारण जंक्शन से राज्यरानी एक्सप्रेस और त्रिवेणी एक्सप्रेस देरी से चलाई गईं। बृहस्पतिवार को मेरठ सिटी से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस एक घंटे, जम्मूतवी से गुवाहाटी जाने वाली लोहित एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से पहुंची। जंक्शन से दोपहर 11:28 बजे चलने वाली टनकपुर से सिंगरौली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस 12 बजे लखनऊ के लिए चलाई गई। अप लाइन की लखनऊ से मेरठ सिटी जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस दो घंटे देरी से जंक्शन पहुंची।

शाम 5:45 बजे रवाना हुई आला हजरत एक्सप्रेस

सुबह 6.35 पर चलने वाली आला हजरत शाम को 5:45 बजे आला हजरत एक्सप्रेस भुज के लिए चलाई गई। सुबह जंक्शन पहुंचने यात्री वाले यात्री मायूस होकर घर वापस आ गए। रात साढ़े आठ बजे जंक्शन पहुंचती है लेकिन 13 घंटे देरी होनेे की वजह से सुबह 7:30 बजे जंक्शन पहुंची। इसके बाद ट्रेन को शाम भुज के लिए चलाया गया। दरअसल ट्रेन को फुलेरा और रेवाड़ी जंक्शन के करीब 215 किलोमीटर सेक्शन पर डायवर्ट किया है। इस सेक्शन पर काम होने की वजह से ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जा रहा है। दूसरी ओर भुज से बरेली आने वाली आला हजरत एक्सप्रेस बृहस्पतिवार रात ढाई बजे जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed