{"_id":"671c1e3a294bc2d9a2071934","slug":"block-near-hapur-festival-special-trains-made-to-wait-for-10-hours-bareilly-news-c-4-lko1064-508975-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हापुड़ के पास ब्लॉक, त्योहार विशेष ट्रेनों ने 10 घंटे तक कराया इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हापुड़ के पास ब्लॉक, त्योहार विशेष ट्रेनों ने 10 घंटे तक कराया इंतजार
Sat, 26 Oct 2024 04:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नियमित के साथ त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद रेलवे ट्रैक पर दबाव बढ़ गया है। इस बीच ट्रैक की मरम्मत के लिए शुक्रवार को हापुड़ के पास ब्लॉक लेना पड़ा। इस वजह नौचंदी एक्सप्रेस समेत कई नियमित ट्रेनें शुक्रवार को चार घंटे तक देरी से बरेली आईं। वहीं, त्योहार विशेष ट्रेनों ने 10 घंटे तक इंतजार कराया।
04677 पटना-फिरोजपुर त्योहार विशेष ट्रेन ने 10 घंटे तो 04681 कोलकाता-जम्मूतवी विशेष ट्रेन ने आठ घंटे तक यात्रियों को इंतजार कराया। 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस पांच घंटे और 04060 आनंद विहार-जयनगर विशेष ट्रेन तीन घंटे देरी से आई। 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर त्योहार विशेष ट्रेन दो घंटे, 18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस एक घंटे, 04096 आनंद विहार-अयोध्या त्योहार विशेष ट्रेन चार घंटे, 04829 जोधपुर-गोरखपुर त्योहार विशेष ट्रेन तीन घंटे, 14315 नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे, 20504 राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे, 22546 वंदे भारत एक्सप्रेस 10 मिनट, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस एक घंटे देरी से बरेली आईं।