फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   blast in ohe line

ब्लास्ट मशीन की टक्कर से टूटा ओएचई लाइन का पोल, रास्ते में खड़ी हुईं कई ट्रेनें

Wed, 20 Jul 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
blast in ohe line
बरेली। रसुइया स्टेशन के पास मंगलवार को ब्लास्ट मशीन के टकराने से ओएचई लाइन का पोल टूट गया। इस घटना के बाद बरेली-लखनऊ के बीच डाउन लाइन पर करीब घंटे भर तक ट्रेनों का आवागमन थम गया। जंक्शन से मौके पर पहुंची टीम ने पावर ब्लॉक लेकर पोल की मरम्मत की।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर पत्थर डालने वाली ब्लास्ट मशीन मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे कैंट और रसुइया स्टेशन के बीच किलोमीटर 1301 के 18 नंबर ओएचई पोल से टकरा गई। इस घटना से ओएचई लाइन ट्पि हो गई और डाउन लाइन पर दौड़ रही ट्रेनें जहां के तहां खड़ी हो गईं। घटना की जानकारी मिली तो जंक्शन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने हालात का जायजा लेने के बाद जंक्शन से टावर वैगन मंगाया। इसके बाद ओएचई पोल को दुरुस्त करने के लिए ने 12:20 से लेकर 01:20 बजे तक का पावर ब्लॉक लिया। ब्लास्ट मशीन की टक्कर से टेढ़े हुए पोल को सीधा करने के बाद लाइन को दोबारा चालू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ घंटा लग गया रूट व्यवस्थित होने में
ओएचई लाइन का पोल टूटने के बाद अवध असम, कोलकाता एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रास्ते में खड़ी हो गईं। कोलकाता एक्सप्रेस करीब घंटे भर तक जंक्शन पर ही खड़ी रही। कई ट्रेनों को पीछे स्टेशनों पर रोक दिया गया। पावर लाइन खुलनेे के बाद भी काफी समय तक जंक्शन पर डाउन लाइन की ट्रेनें रुकी रहीं। लाइन ठीक होने के करीब आधे बाद ट्रेनों का संचालन ठीक से शुरू हो पाया।
सेंसर खराब होने से हुआ हादसा
ब्लास्ट मशीन में एक सेंसर लगा होता है जो पत्थर डालने और पटरी को चेक करते हुए आगे आ रहे पोल के बारे में सचेत करता रहता है। पत्थर डालने के लिए मशीन को साइड से खोला गया था और वह अपना काम कर रही थी। इसी दौरान साइड में पोल आ गया और मशीन उससे टकरा गई। रेलवे सूत्रों के मुताबिक ब्लास्ट मशीन का सेंसर खराब हो गया था। इसी वजह से हादसा हो गया। हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।
मुरादाबाद भेजी जाएगी ज्वाइंट रिपोर्ट
इस पूरी घटना की ज्वाइंट रिपोर्ट मुरादाबाद मंडल भेेजी जाएगी। इसमें आरपीएफ के साथ ही इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से रिपोर्ट को तैयार करेंगे। इसके बाद मुरादाबाद मंडल के अधिकारी इस घटना पर आगे की कार्रवाई करेंगे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों से घटना की रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। - सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम मुरादाबाद मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed