फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   black ribbon on arm by bank employee

बैंक कर्मियों ने काली बांधकर किया काम

Tue, 15 Sep 2020 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
black ribbon on arm by bank employee
बरेली। निजीकरण के विरोध में सोमवार को बैंक कर्मचारियों ने राष्ट्रीय संगठन आल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन यानी एआईबीईए के आह्वान पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले तमाम बैंक यूनियनों ने स्थानीय स्तर पर पोस्टर वितरण अभियान चलाकर निजीकरण का विरोध किया था।
विज्ञापन

सोमवार को केनरा बैंक, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, कॉरपोरेशन बैंक, पीएनबी, ओरियंटल बैंक आंध्रा, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित बैंकों की तमाम अन्य शाखाओं में कर्मचारियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर बैंकों के निजीकरण की सरकार की योजना का विरोध किया था। ट्रेड यूनियन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि सरकार जबरन बैंकों का निजीकरण करने पर आमादा है। सार्वजनिक बैंकों के माध्यम से देश में ख़ुशहाली आई है। दुग्ध क्रांति, कृषि क्रांति, उद्योग क्रांति, हरित क्रांति आदि सार्वजनिक बैंकों की ही देन है। बैंकों के राष्ट्रीयकरण के बाद शाखाओं के विस्तार से लाखों कर्मचारियों को नौकरी मिलना भी बड़ी उपलब्धि थी, किंतु अब सरकार किसी न किसी तरह बैंकों के निजीकरण कर जनविरोधी काम कर रही है। इस मौके पर कई बैंक यूनियन के पीपी सिंह, रंजन मोहले, अरविंद रस्तोगी, मलिक सिंह कालरा, पंकज शर्मा, अमित कुमार, अरुण कुमार आदि विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed