{"_id":"626c1de8ac4dab3bed0fec29","slug":"black-out-in-bareilly-rehearsals-to-keep-area-safe-from-possible-air-raids-during-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में ब्लैक आउट: दुश्मन को शिकस्त देने के लिए होगा अभ्यास, इस इलाके में रहेगा अंधेरा और बजेगा सायरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में ब्लैक आउट: दुश्मन को शिकस्त देने के लिए होगा अभ्यास, इस इलाके में रहेगा अंधेरा और बजेगा सायरन
Fri, 29 Apr 2022 10:48 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:48 PM IST
सार
नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक चिह्नित स्थानों और गलियों में सायरन के साथ ड्यूटी करेंगे। ब्लैक आउट के दौरान एयर फोर्स का हवाई भ्रमण प्रस्तावित है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युद्ध के दौरान संभावित हवाई हमले से क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए शनिवार को ब्लैक आउट का रिहर्सल किया जाएगा। रिहर्सल को सफल बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की गई है। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि आईवीआरआई परिसर एवं उसके सामने ओवरब्रिज से डेलापीर मोड़ तक शनिवार रात 11 से 11:10 बजे (10 मिनट) तक ब्लैक आउट होगा। इस समय सीमा के दौरान इस इलाके में पूरी तरह अंधेरा रहेगा और सायरन बजेगा। स्ट्रीट लाइटों के अलावा घरों की लाइटें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से घरों के बाहर माचिस, लाइट, मोबाइल और फ्लैश लाइट का इस्तेमाल न करने को कहा है। नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक चिह्नित स्थानों और गलियों में सायरन के साथ ड्यूटी करेंगे। ब्लैक आउट के दौरान एयर फोर्स का हवाई भ्रमण प्रस्तावित है। ऑल क्लियर के बाद काल्पनिक हवाई हमले से बचाव का अभ्यास/प्रदर्शन भी होगा।
विज्ञापन