फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Children showed stamina in sports competitions

खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया दमखम

Fri, 26 Nov 2021 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Children showed stamina in sports competitions
रैली निकालते भाजपाई।
सीबीगंज से शुरू हुई किसान ट्रैक्टर रैली तय रास्तों से होते हुए पार्टी कार्यालय पहुंची
विज्ञापन

बरेली। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानों के लिए चलाई जा रहीं प्रदेश-केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया।
सीबीगंज से दोपहर 12 बजे से किसान रैली शुरू हुई। सीबीगंज में महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार, पूरन लाल लोधी और महामंत्री अधीर सक्सेना ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली यहां से मिनी बाईपास से होती हुई राजेंद्र नगर, स्टेडियम रोड, श्यामगंज ओवरब्रिज, विकास के भवन के रास्ते सिविल लाइंस में पार्टी कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली का शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, कैंट विधायक राजेश अग्रवाल और डॉ. विनोद पागरानी ने रैली का स्वागत किया। शहर विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान हित में कई योजनाएं चलाकर लाभ दिलाया है। कैंट विधायक ने कहा कि भाजपा की केंद्र और उप्र की सरकारें लगातार किसानों की आय को बढ़ाने के लिए योजनाएं ला रही हैं। किसानों को सहफसली खेती के लिए प्रशिक्षण दिए गए। कई किसान इस पर बेहतर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

महामंत्री डॉ. तृप्ति सिंह, उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, मंत्री अमरीश कठेरिया ने भी रैली का स्वागत किया। मीडिया प्रभारी सुरजीत सिंह चौहान ने बताया कि रैली के माध्यम से किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। किसानों के हित में कराए गए कार्यों के बारे में लोगों को बताया गया। रैली में किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश लोधी, महानगर महामंत्री ओम प्रकाश, विशाल श्रीवास्तव, अंकित भाटिया, निर्भय तिवारी, कार्यक्रम संयोजक प्रताप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed