फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bjp woman leader unborn child dies after being beaten up in Bareilly

Bareilly News: छेड़खानी के विरोध पर भाजपा की महिला नेता को पीटा, गर्भस्थ शिशु की मौत

Mon, 04 Sep 2023 02:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Sep 2023 02:29 PM IST
सार

भाजपा की महिला नेता का आरोप है कि 30 अगस्त को पड़ोसियों ने रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उन्हें और उनके पति को पीटा। पिटाई से उनके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई है।

विज्ञापन
bjp woman leader unborn child dies after being beaten up in Bareilly
बारादरी क्षेत्र का है मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में छेड़छाड़ के विरोध पर भाजपा की महिला नेता को पड़ोसियों ने दौड़ाकर पीटा। वह गर्भवती थीं, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। सोमवार को उनके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। मारपीट की घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। नए घटनाक्रम के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र की कांकरटोला चौकी क्षेत्र में 30 अगस्त को मारपीट हुई थी। भाजपा महिला नेता के पति को कुछ लोगों ने पीटा, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ। बाद में गर्भवती महिला नेता ने आरोप लगाया कि उनसे छेड़खानी की जा रही थी। इसका विरोध करने पर उनके पति को पीटा गया। उन्हें भी पीटा गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छात्रा ने दी जान: सहपाठी ने नॉर्मल वीडियो बनाया अश्लील, फिर इंस्टाग्राम पर किया अपलोड, शर्मिंदगी में मर गई वो
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला जमीन के विवाद में मारपीट का मानकर आरोपियों पर रिपोर्ट लिखी थी। इधर, पिटाई से महिला की हालत खराब हो गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed