Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP troubled by increasing popularity of PDA: Shyamlal

पीडीए की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा परेशान : श्यामलाल

Mon, 23 Dec 2024 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
BJP troubled by increasing popularity of PDA: Shyamlal
- डॉ. राजपाल बोले- परिवार में झगड़ा कराते हैं भाजपाई
विज्ञापन

बरेली। पीडीए पंचायत में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि पीडीए समाज में पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा परेशान है। बाबा साहब हमारे भगवान हैं। उन्होंने ही हमें वोट और शिक्षा का अधिकार दिलाया। गृहमंत्री उनके खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं।


वह रविवार को बड़ा बाइपास स्थित बरात घर में आयोजित पीडीए पंचायत को संबोधित कर रहे थे। विधायक अता उर रहमान ने कहा के अमित शाह धर्म की राजनीति करते हैं। हम तो इनको वोट नहीं देते। जिन्होंने वोट दिया है वे पूछें कि उनके लिए क्या किया? डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा के भाजपाई परिवार में झगड़ा कराते हैं। भाजपा ने कहा था कि हम बहनों को मुफ्त गैस सिलिंडर देंगे। किसानों की आय दोगुनी करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, अशोक यादव, सीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष को भेंट की गदा

प्रदेश महासचिव अताउररहमान व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव सक्सेना ने गदा देकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। पार्टी महासचिव संजीव यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह बिष्ट, हैदर अली व मोहित भारद्वाज, डॉ. अनीस बेग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता से बेदखल होगी भाजपा : जूही
महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, अगड़ों समेत हर वर्ग के लोग अखिलेश यादव के साथ हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला सभा) नेहा यादव भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed