फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP to crosscheck development work done by dept

अब सिस्टम पर नहीं ऐतबार भाजपा क्रॉसचेक करा रही कार्य

Sat, 28 Apr 2018 07:07 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 28 Apr 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
BJP to crosscheck development work done by dept
toilet
मोदी सरकार की योजनाएं कहीं कागजों पर तो नहीं दौड़ रही हैं, इसे लेकर संगठन सरकारी आंकड़ों पर भरोसा नहीं कर रहा है। हकीकत जानने के लिए संगठन के लोग विभिन्न विभागों से आंकड़े जुटाकर जनता के बीच जाकर उनका सत्यापन कर रहे हैं और यह परख रहे हैं कि अधिकारियों के दावों में कितनी सच्चाई है। गांव-गांव संगठन के लोग जाकर क्रॉस चेकिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र की मोदी सरकार ने आम लोगों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रखी हैं। मगर इन योजनाओं का जनता को ठीक से फायदा नहीं मिल पा रहा है। इसे लेकर समय-समय पर शिकायतें भी सरकार के पास पहुंचती है। योजनाओं की समीक्षा भी की जाती है। इसके बावजूद अफसर सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति गंभीर नहीं हैं। अलबत्ता कागजों में आंकड़े अपडेट रहते हैं। भाजपा संगठन ने अब अपने पदाधिकारियों से हकीकत की पड़ताल करने की योजना बनाई है। इसके लिए भाजपा के मंडल स्तर से लेकर क्षेत्र, जिला एवं महानगर के पदाधिकारी नगरीय निकायों, डूडा और विकास भवन से इन योजनाओं के आंकड़े लेकर लोगों के बीच जाकर ग्राउंड लेवल पर उनकी हकीकत परखेंगे।
विज्ञापन


प्राथमिकता पर तीन योजनाएं
पड़ताल में प्रधानमंत्री की तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं को प्राथमिकता पर लिया गया है। इसमें प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण और उज्ज्वला गैस कनेक्शन हैं। इन योजनाओं के लिए पदाधिकारी अधिकारियों से लक्ष्य और उसकी पूर्ति के आंकड़े लेकर गांवों में जांच कर रहे हैं कि कहीं कोई पात्र छूट तो नहीं गया है। अगर ऐसा मिलता है तो उसे योजना का लाभ दिलाने की जिम्मेदारी भी पदाधिकारियों को दी गई है। इसके साथ ही स्वच्छता, पेंशन और पेयजल योजनाओं का गांव में क्या हाल, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौपालों के माध्यम से जानी हकीकत
हाल ही में भाजपा संगठन की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में रात्रि प्रवास कर चौपाल लगाने के निर्देश दिए गए थे। यह रात्रि प्रवास भी इसी कड़ी का एक हिस्सा था, जिसमें ग्रामीणों से इन योजनाओं के बारे में फीडबैक लिया गया। कुछ जगह शिकायतें मिलीं तो जनप्रतिनिधियों ने प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण भी कराया।

लोकसभा चुनाव के लिए स्वास्थ्य बीमा का सहारा
आगामी लोकसभा चुनाव में पुरानी योजनाओं के साथ ही भाजपा स्वास्थ्य बीमा योजना को कैश कराने की तैयारी में है। गांवों में योजनाओं की जांच को जा रहे पदाधिकारियों को इसके बारे में प्रचार-प्रसार के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं।


सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की हकीकत जानने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसी कड़ी में हाल ही में रात्रि चौपाल का आयोजन भी किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया जा रहा है। - दुर्विजय सिंह शाक्य, क्षेत्रीय महामंत्री, बृज क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed