फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP state president Bhupendra Chaudhary targeted SP chief Akhilesh Yadav

Bareilly: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा मुखिया पर साधा निशाना, कहा- अखिलेश यादव को सपने देखने का अधिकार

Tue, 23 Apr 2024 12:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Apr 2024 12:01 AM IST
सार

बरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को रोड शो करेंगे। रोड शो की तैयारियों का जायजा लेने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सोमवार को शहर पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
BJP state president Bhupendra Chaudhary targeted SP chief Akhilesh Yadav
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो से पहले सोमवार को शहर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि अखिलेश यादव को सपने देखने की आदत और अधिकार है। लगातार हार के बाद भी वह इस आदत को नहीं छोड़ पाए हैं। लोकसभा चुनाव में एक और बार हार मिलेगी।
विज्ञापन


भूपेंद्र चौधरी ने सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पर लोकसभा चुनाव संचालन समिति के सदस्यों की बैठक में हिस्सा लिया। साथ ही चुनाव प्रचार अभियान का फीडबैक लिया। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर चुनाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, सेक्टर अध्यक्ष और सेक्टर प्रभारी के अलावा 11 सदस्यीय बूथ की टीम प्रत्येक मतदाता के घर जाकर मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएं। एक पन्ना प्रमुख कम से कम 60 वोटरों को मतदान केंद्र पहुंचाने की जिम्मेदारी लें।
विज्ञापन

 
सरकार के रिपोर्ट कार्ड पर मुहर लगाएगी जनता- भूपेंद्र
पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें काफी हद तक पूरा भी किया है। भाजपा कार्यकर्ता मोदी और योगी सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के सामने जा रहे हैं। भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 पार का लक्ष्य हासिल करेगी। कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है, जबकि विपक्ष के पास प्रधानमंत्री पद का कोई चेहरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड शो की तैयारी का लिया जायजा
प्रधानमंत्री 25 अप्रैल को देवचरा में रैली करने के बाद 26 अप्रैल को शहर में रोड शो करेंगे। दोनों ही कार्यक्रमों के लिए पुलिस प्रशासन व संबंधित विभाग युद्धस्तर पर तैयारी कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दोपहर बाद रोड शो की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित मार्ग का निरीक्षण कर निर्देश दिए। यहां मेयर उमेश गौतम, जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह, विधायक संजीव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, डॉ. केएम अरोरा, गुलशन आनंद, अंकित शुक्ला, विष्णु अग्रवाल, अंकित माहेश्वरी व बंटी ठाकुर उपस्थित रहे।

शेरगढ़ ब्लॉक प्रमुख भाजपा में शामिल
समाजवादी पार्टी के शेरगढ़ ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी अपने समर्थकों के साथ सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। लोकसभा प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। मीरगंज के पूर्व ब्लॉक सुरेश पाल सिंह भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed