फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP state president Bhupendra Chaudhary called Akhilesh Yadav anti-Hindu

UP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश यादव को बताया हिंदू विरोधी, बरेली में दिया बड़ा बयान

Sat, 19 Jul 2025 12:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Jul 2025 12:59 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा या हिंदू ऋषि मुनियों पर टिप्पणी करना सपा मुखिया की हिंदू विरोधी मानसिकता का हिस्सा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांवड़ यात्रा के दौरान हो रही घटनाओं के पीछे साजिश की आशंका जताई। 

विज्ञापन
BJP state president Bhupendra Chaudhary called Akhilesh Yadav anti-Hindu
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चेंज ओवर के दौरान उनका स्वागत करने बरेली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने सवाल जवाब के दौरान अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। कहा कि कांवड़ यात्रा से बहुसंख्यक वर्ग की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर जो घटनाएं हो रही हैं, वो सुनियोजित साजिश का हिस्सा हो सकती हैं। संभव है कि इसके पीछे समाजवादी पार्टी की मानसिकता काम कर रही है, हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है और इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है, अराजकता की इजाजत किसी को नहीं है तो दोषियों पर कार्रवाई जरूर होगी। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांवड़ यात्रा या हिंदू ऋषि मुनियों पर टिप्पणी करना सपा मुखिया की हिंदू विरोधी मानसिकता का हिस्सा है। इंडिया गठबंधन भी स्वार्थ और अवसरवाद का प्रतीक है और हिंदू विरोधी मानसिकता से ग्रसित है। किसी की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने सभी समुदायों के त्योहार शांतिपूर्वक कराने के लिए व्यवस्था की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: सड़क हादसे में पति हुआ घायल, देखने के बहाने घर आए दोस्त ने पत्नी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिक्षक के कांवड़ गीत पर जताई नाराजगी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को जब शिक्षक रजनीश गंगवार की लिखी गई कविता कांवड़ लेकर मत जाना तुम, ज्ञान का दीप जलाना की याद दिलाई गई तो उन्होंने इस पर भी नाराजगी जाहिर की। कहा कि हमें किसी भी धर्म की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहिए। भारत में बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने धर्म और परंपराओं के अनुसार जीवन जीते हैं। हमारी सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है। कुछ लोग जानबूझकर एक विशेष संप्रदाय को लक्ष्य करके विवाद खड़ा करते हैं जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed