फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman was abused by her husband's friend in Bareilly

Bareilly News: सड़क हादसे में पति हुआ घायल, देखने के बहाने घर आए दोस्त ने पत्नी से किया दुष्कर्म

Sat, 19 Jul 2025 08:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Jul 2025 08:05 AM IST
सार

बरेली में घायल युवक के दोस्त ने उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया। उसके अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
woman was abused by her husband's friend in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

बरेली में सड़क हादसे में घायल युवक के दोस्त ने ऐसी करतूत की, जिसे जानकर उसके होश उड़ गए। घायल से मिलने के बहाने दोस्त का उसके घर आना-जाना बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान दोस्त ने उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़ित महिला ने इज्जतनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


शाही थाना क्षेत्र की महिला ने पुलिस को बताया कि वह इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहती थी। पति दूसरे राज्य में काम करते हैं। उनकी दोस्ती हल्द्वानी निवासी युवक से थी। वह अक्सर उसके घर आता था। अगस्त 2024 में सड़क दुर्घटना के दौरान महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। तब युवक का घर आना-जाना और बढ़ गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 'तुम कांवड़ लेने मत जाना...' कविता गाने वाले शिक्षक रजनीश गंगवार को मिल रही धमकी, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अश्लील वीडियो-फोटो बनाए 
महिला ने बताया कि वह शास्त्रीनगर में किराये पर रहने चली गई। वहां पति के दोस्त ने उसकी इच्छा के विरुद्ध यौन संबंध बनाए। अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी तो उसने उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। दूसरी कॉलोनी में जाकर रहने पर आरोपी ने वहां पहुंचकर भी दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर महिला की पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed