फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP, SP and BSP support base increased but congress decreased in Ruhilkhand

Lok Sabha Elections: रुहेलखंड के सियासी रण में कांग्रेस हुई पस्त... भाजपा, सपा-बसपा का बढ़ा जनाधार

Sat, 30 Mar 2024 01:31 PM IST
मुकेश कुमार शशांक मिश्र, बरेली ब्यूरो
शशांक मिश्र, बरेली ब्यूरो Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Mar 2024 01:31 PM IST
सार

रुहेलखंड में पिछले दो लोकसभा चुनाव में भाजपा के मत प्रतिशत में आठ से दस फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। वहीं वर्ष 2019 में सपा-बसपा गठबंधन के बाद कांग्रेस का काडर वोट भी खिसक गया है। 

विज्ञापन
BJP, SP and BSP support base increased but congress decreased in Ruhilkhand
लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुहेलखंड के सियासी रण में बरेली मंडल की पांच और लखीमपुर खीरी की दो लोकसभा सीटों पर बीते दशक में भाजपा, सपा और बसपा का जनाधार बढ़ा है। वहीं, कांग्रेस की सियासी जमीन चुनाव दर चुनाव दरकती गई। वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के आंकड़ों पर गौर करें तो भाजपा के मतों में आठ से 10 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन

 
उधर, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा-सपा गठबंधन ने भी एक-दूसरे को खूब वोट ट्रांसफर कराया। यही कारण रहा कि वर्ष 2014 की अपेक्षा वर्ष 2019 में बसपा-सपा प्रत्याशियों ने भी जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, सातों लोकसभा सीटों में से ज्यादातर पर कांग्रेस का मत प्रतिशत दहाई से नीचे खिसक चुका है।
विज्ञापन


आम चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दल अपने सियासी समीकरण को साधने में जुटे हैं। पिछले आंकड़ों को देखें तो भाजपा 50 फीसदी से ज्यादा मत प्रतिशत पर कब्जा जमाकर मैदान में डटी है। बदायूं सहित कुछ सीटों पर सपा और बसपा ने भी अपने प्रदर्शन से भाजपा के माथे पर बल दिया है। यही कारण है कि इस चुनाव में भाजपा हर कदम बेहद सावधानी से बढ़ा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव: बरेली मंडल में सियासी समीकरण साधेंगे सीएम योगी, दो अप्रैल को तीन जिलों में करेंगे चुनावी शंखनाद

आम चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। वहीं, सियासी पंडित कांग्रेस को जमीनी पकड़ मजबूत करने की सलाह दे रहे हैं। आजादी के बाद कांग्रेस का मजबूत गढ़ रह चुके बरेली, आंवला, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और धौरहरा लोकसभा सीटों पर पिछले एक दशक से भाजपा का कब्जा है। बदायूं सीट पर भाजपा ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कब्जा जमाया।

भाजपा का बढ़ा मत प्रतिशत, कांग्रेस तीसरे पायदान पर
बरेली लोकसभा सीट से वर्ष 2019 में भाजपा प्रत्याशी संतोष गंगवार को 52.91 फीसदी मत मिले थे। वर्ष 2014 में यह आंकड़ा 48.51 फीसदी ही था। यहां सपा प्रत्याशी को वर्ष 2014 में 25.98, बसपा प्रत्याशी को 9.93 फीसदी मत मिले थे। वर्ष 2019 के गठबंधन में सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार को 37.25 फीसदी मत मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रवीण सिंह ऐरन को वर्ष 2019 में 6.95 फीसदी वोट मिले थे, जबकि वर्ष 2014 में यह आंकड़ा 7.88 फीसदी था। 

आंवला लोकसभा सीट पर वर्ष 2019 में भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने 13 फीसदी की बढ़त बनाई। वर्ष 2014 में उन्हें 38.94 फीसदी और वर्ष 2019 में 51.07 फीसदी वोट मिले थे। सपा को वर्ष 2014 में 25.79 और बसपा को 18.07 फीसदी मत पड़े थे। वर्ष 2019 के गठबंधन में बसपा प्रत्याशी रूचिवीरा को 40 फीसदी से ज्यादा मत मिले थे। यहां भी कांग्रेस के मत फीसदी में गिरावट रही और वर्ष 2019 में करीब तीन फीसदी कमी के साथ 5.94 फीसदी मत ही हाथ लगे थे।

59.38% मतदाताओं ने दिया था भाजपा का साथ
पीलीभीत सीट पर वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा के वरुण गांधी को 59.38 फीसदी मतदाताओं का साथ मिला था। यहां से उनकी मां मेनका गांधी ने वर्ष 2014 में 49.09 फीसदी मत पाकर जीत दर्ज की थी। वर्ष 2019 में गठबंधन के तहत सपा प्रत्याशी को 37.83 फीसदी मत मिले थे, जबकि वर्ष 2014 के चुनाव में सपा को 20.22 और बसपा के अनीस अहमद खान उर्फ फूलबाबू को 16.54 फीसदी लोगों का साथ मिला था। 

शाहजहांपुर में भी भाजपा ने अपनी बढ़त कायम रखी और वर्ष 2014 में 44.27 फीसदी मतों के साथ कृष्णा राज संसद पहुंचीं तो वर्ष 2019 में अरुण सागर को 58.09 फीसदी मत मिले। यहां कांग्रेस दोनों ही चुनाव में तीन फीसदी जनाधार पर सिमटी रही।

गठबंधन के खिलाफ मजबूत हुए अजय मिश्रा टेनी

लखीमपुर खीरी में वर्ष 2014 में 35.07 फीसदी मत पाकर जीत दर्ज करने वाले अजय मिश्रा टेनी वर्ष 2019 में करीब 18 फीसदी ज्यादा मत पाकर संसद पहुंचे। उन्हें बसपा-सपा गठबंधन के दौर में 53.63 फीसदी मत मिले थे। वर्ष 2014 में 14 फीसदी मतों पर अधिकार रखने वाली कांग्रेस वर्ष 2019 में 8.11 फीसदी पर खिसक गई। 

ऐसी ही स्थिति धौरहरा लोकसभा सीट पर रही। यहां वर्ष 2019 में भाजपा को 48.21 फीसदी मत मिले थे, जबकि वर्ष 2014 में यह आंकड़ा 33.87 फीसदी था। यहां वर्ष 2014 के  मुकाबले वर्ष 2019 में कांग्रेस का एक फीसदी मत खिसका और यह 15.31 फीसदी पर पहुंच गया था।

10 फीसदी ज्यादा मत पाकर भाजपा ने दर्ज की पहली जीत
सपा का गढ़ बन चुके बदायूं लोकसभा सीट पर भाजपा ने वर्ष 2019 में पिछले चुनाव के मुकाबले 10 फीसदी ज्यादा मत ज्यादा पाकर पहली जीत दर्ज की थी। यहां वर्ष 2014 में भाजपा के बागीश पाठक को 30.71 फीसदी मिले थे, जबकि वर्ष 2019 में संघमित्रा मौर्य ने 47.3 फीसदी मत पाकर 45.59 फीसदी मत पाने वाले सपा के धर्मेंद्र यादव को पटखनी दी। धर्मेद्र को वर्ष 2014 में 46.2 फीसदी मत मिले थे। यहां कांग्रेस के सलीम इकबाल शेरवानी वर्ष 2019 में सिर्फ 4.8 फीसदी वोट हासिल कर पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed