फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP MP Varun Gandhi wrote a letter to the DGP alleging corruption in the police

'इस थाने में भ्रष्टाचार चरम पर': भाजपा सांसद वरुण गांधी ने पुलिस पर उठाए सवाल, DGP को पत्र लिख जांच की मांग

Wed, 09 Aug 2023 01:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Aug 2023 01:47 PM IST
सार

बरेली जिले में नशे और जुआ का काला कारोबार फल फूल रहा है। इसको लेकर पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने डीजीपी को पत्र लिखकर मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। 

विज्ञापन
BJP MP Varun Gandhi wrote a letter to the DGP alleging corruption in the police
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बरेली जनपद की बहेड़ी कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। बहेड़ी पुलिस के खिलाफ आए दिन मिल रहीं शिकायतों को लेकर भाजपा सांसद ने डीजीपी को पत्र लिखा है। जिसमें आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से बहेड़ी क्षेत्र में नशे और जुआ का काला कारोबार फल फूल रहा है। उन्होंने डीजीपी से पुलिस के खिलाफ जांच कराने की मांग की है। 

विज्ञापन

   
सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र से आए दिन पुलिस की शिकायतें मिल रही हैं। पुलिस के संरक्षण में गोकशी, जुआ और नशे का कारोबार चल रहा है, जिससे युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हो रहा है। क्षेत्र के लोगों के साथ बहेड़ी कोतवाली पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। कोतवाली में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बहेड़ी क्षेत्र में हो रहे अवैध धंधों पर कार्रवाई न होना चिंता की विषय है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अजब ये इश्क है: बेटी की शादी तय करने के दौरान चार बच्चों की मां को हुआ प्यार, बरात से पहले समधी संग हुई फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों ने भाजपा सांसद वरुण गांधी से बहेड़ी पुलिस की शिकायत कर जांच कराने की मांग उठाई। इस पर सांसद ने डीजीपी को पत्र लिखा। सांसद ने मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए बहेड़ी पुलिस के खिलाफ गोपनीय जांच कराई जाए। उन्होंने बरेली एसएसपी को भी पत्र की एक प्रति भेजी है। यहां पर बता दें कि बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र पीलीभीत संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। 

किला क्षेत्र में पूर्व पार्षद का वीडियो वायरल 

किला थाना क्षेत्र के छावनी इलाके में एक पूर्व पार्षद प्रत्याशी जुआ करा रहा है। वह हिस्ट्रीशीटर भी है। जुआ खेलते और शराब पीते वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जुआरियों की तलाश शुरू कर दी है।

किला थाना क्षेत्र के छावनी इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने पोस्ट किया। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि कई लोग घेरा बनाए बैठे हैं। कुछ लोग खड़े भी हैं। बीच में ताश के पत्ते रखे हैं। लोग दांव लगा रहे हैं। शराब पीने के साथ आपस में झगड़ भी रहे हैं। 

आरोप है कि यह जुआ एक हिस्ट्रीशीटर और पूर्व पार्षद प्रत्याशी रहा युवक करता है। जुआ के फड़ से उसे कमाई होती है। किला इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि जुआरियों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई हैं। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed