फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP MP varun gandhi taunt over saint phone ring while addressing public meeting in pilibhit

UP: 'पता नहीं महाराज कब सीएम बन जाएं फिर हमारा क्या होगा', समर्थकों ने साधु को टोका तो वरुण गांधी ने ली चुटकी

Tue, 29 Aug 2023 12:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Aug 2023 12:42 PM IST
सार

Varun Gandhi News: भाजपा सांसद वरुण गांधी सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी एक साधु का फोन बजा। समर्थकों ने उन्हें टोक दिया। इस पर वरुण गांधी ने कहा कि रहने दो... ऐसा मत करो, पता नहीं महाराज जी कब सीएम बन जाएं। फिर हमारा क्या होगा। 

विज्ञापन
BJP MP varun gandhi taunt over saint phone ring while addressing public meeting in pilibhit
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी अपनी बेबाक बयानबाजी से सुर्खियों में रहते हैं। सोमवार को एक दिवसीय पीलीभीत के दौरे पर आए सांसद वरुण गांधी ने ऐसा बयान दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस बयान को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं भी कर रहे हैं। कोई इसे भाजपा पर तंज बता रहा है तो कोई उनका बेबाक अंदाज। 

विज्ञापन


दरअसल, वरुण गांधी एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान मंच पर उनके पास खड़े एक साधु का फोन बजने लगता है। साधु कॉल रिसीव करते हैं तो सांसद के समर्थक उन्हें टोक देते हैं। ये देख सांसद वरुण गांधी कहते हैं कि ऐसा मत करो... पता नहीं महाराज जी कब सीएम बन जाएं। फिर हमारा क्या होगा। समय की गति को समझा करो। वरुण गांधी आगे कहते हैं कि मुझे लगता है कि अब समय अच्छा रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वरुण गांधी ने की तारीफ: गांधी परिवार मीठी-मीठी बातें कर वोट नहीं लेता, भाजपा नेता ने सुनाई कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गांधी परिवार की तारीफ 

वरुण गांधी ने सोमवार को जनसंवाद कार्यक्रम में राजा और एक गायक की कहानी सुनाते हुए कहा कि गांधी परिवार उस किस्म का नहीं है, जो आपसे मीठी-मीठी बातें करके आपका वोट चोरी कर ले। सांसद ने कहा कि वह भले कड़वी बात बोलें, लेकिन बोलेंगे हमेशा सच। वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जो केवल झूठा ड्रामा करके आपका वोट लेकर चला जाए। 

बेरोजगारी का मुद्दा उठाया

भाजपा सांसद ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कब तक हमारे बच्चे पलायन कर ईंट भट्ठों पर काम करेंगे। सरकार को इस पर सोचना चाहिए। बड़े-बड़े शहरों, नगरों में रोजगार है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसा कुछ नहीं है। सरकार को उद्योगपतियों से निवेदन करना चाहिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में कारखाने लगाएं, ताकि यहां के लोगों को काम मिले, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed