फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Varun Gandhi praised Gandhi family says We are not ones who talk sweetly and go away with your votes

वरुण गांधी ने की तारीफ: गांधी परिवार मीठी-मीठी बातें कर वोट नहीं लेता, भाजपा नेता ने सुनाई कहानी

Tue, 29 Aug 2023 10:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Aug 2023 10:46 AM IST
सार

भाजपा सांसद ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कब तक हमारे बच्चे पलायन कर ईंट भट्ठों पर काम करेंगे। सरकार को इस पर सोचना चाहिए। बड़े-बड़े शहरों, नगरों में रोजगार है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसा कुछ नहीं है। सरकार को उद्योगपतियों से निवेदन करना चाहिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में कारखाने लगाएं, ताकि यहां के लोगों को काम मिले, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
Varun Gandhi praised Gandhi family says We are not ones who talk sweetly and go away with your votes
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने गांधी परिवार की तारीफ करते हुए सरकार पर निशाना साधा। वरुण गांधी ने सोमवार को जनसंवाद कार्यक्रम में राजा और एक गायक की कहानी सुनाते हुए कहा कि गांधी परिवार उस किस्म का नहीं है, जो आपसे मीठी-मीठी बातें करके आपका वोट चोरी कर ले। 
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि वह भले कड़वी बात बोलें, लेकिन बोलेंगे हमेशा सच। वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जो केवल झूठा ड्रामा करके आपका वोट लेकर चला जाए। सांसद वरुण गांधी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे। खमरिया पुल पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन


इसके बाद सांसद नगर क्षेत्र के राजघाट पार्क, कृष्णालोक व मरौरी ब्लॉक के पीराताल में पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने फलदार पौधे रोपे। इसके बाद सांसद ने ग्राम पीराताल, मोहम्मदगंज, सैजना, गोयल कॉलोनी, महुआ, जमुनिया, इग्घरा आदि ग्रामों में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेरोजगारी का मुद्दा उठाया
भाजपा सांसद ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कब तक हमारे बच्चे पलायन कर ईंट भट्ठों पर काम करेंगे। सरकार को इस पर सोचना चाहिए। बड़े-बड़े शहरों, नगरों में रोजगार है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसा कुछ नहीं है। सरकार को उद्योगपतियों से निवेदन करना चाहिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में कारखाने लगाएं, ताकि यहां के लोगों को काम मिले, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

वरुण गांधी ने सिखों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने देश के लिए काफी बलिदान दिए हैं। अपना खून बहाया है, लेकिन दुःख होता तब होता है जब उन्हें आजाद देश में अपने अनाज की सुरक्षा के लिए जान गंवानी पड़ती है। हमने आवाज उठाई। आपने हमें संसद में इसलिए भेजा है, ताकि आपकी लड़ाई लड़ सकें। बता दें कि इससे पूर्व भी भाजपा सांसद वरुण गांधी सरकारों और राजनीतिक दलों पर बेबाकी से बोलते रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed