फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP MP Santosh Gangwar's wife passes away in Bareilly

Bareilly News: बरेली से आठ बार के सांसद संतोष गंगवार की पत्नी का निधन, सीएम ने जताया शोक

Fri, 24 May 2024 10:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 May 2024 10:10 AM IST
सार

बरेली के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती गंगवार का शुक्रवार को निधन हो गया। भारत सेवा ट्रस्ट पर शुक्रवार सुबह पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। नेताओं ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया।

विज्ञापन
BJP MP Santosh Gangwar's wife passes away in Bareilly
सौभाग्यवती गंगवार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली से आठ बार के सांसद संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती गंगवार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। शाम को अंतिम संस्कार में विपक्षी दलों के नेताओं समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सीएम योगी ने निधन पर दुख जताकर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

विज्ञापन


अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष सौभाग्यवती गंगवार (70) को बृहस्पतिवार रात 10 बजे लगातार दस्त की शिकायत के बाद परिवार ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उनका बीपी काफी नीचे चला गया था। सुबह चार बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर सुनते ही सांसद संतोष गंगवार के आवास भारत सेवा ट्रस्ट पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन


सौभाग्यवती से विवाह के बाद चमका था संतोष का भाग्य
सौभाग्यवती गंगवार रामपुर के मिलक की निवासी थीं। आपातकाल लागू होने से एक महीने पहले उनका विवाह संतोष गंगवार से हुआ था। संतोष उन दिनों जनसंघ के सामान्य कार्यकर्ता थे। आपातकाल में वह जेल गए और उनकी राजनीति चमकती चली गई। वह आठ बार बरेली से सांसद चुने गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार उनका टिकट काटकर छत्रपाल गंगवार को दे दिया गया। इधर, पत्नी भी उनका साथ छोड़ गईं। दंपती की एक बेटी श्रुति गंगवार और बेटा अपूर्व गंगवार हैं। दोनों दिल्ली में रहकर जॉब करते हैं। मां के निधन की जानकारी पाकर दोनों बरेली पहुंच गए हैं।

ऐरन के साथ सपाई भी पहुंचे अंतिम संस्कार में
सिटी श्मशान भूमि में शाम को अंतिम संस्कार किया गया। यहां भाजपा के सभी छोटे-बड़े नेता मौजूद रहे। सपा से सांसद प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन, जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप समेत कई नेता अंत्येष्टि में शामिल हुए। भाजपा की प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल समिति ने शोक व्यक्त किया है। भाजपा महानगर कमेटी ने शोकसभा करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ग्रामीण क्षेत्र में भी शोक की लहर
रिठौरा। ग्रामीण क्षेत्र में रिठौरा, भंडसर, बंजरिया, सावरखेड़ा, मुंडिया अहमदनगर सहित कई गांवों में शोक सभाएं हुईं। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान नाजिम अली, वीरपाल गंगवार, प्रमोद कुमार पटेल, शेर सिंह गंगवार, सत्यपाल गंगवार, तुलाराम, मोहम्मद जावेद आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed