फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP MLA snatches nomination form in front of SDM in Lakhimpur

लखीमपुर में बवाल: BJP विधायक ने एसडीएम के सामने पर्चा छीना, सपाइयों के हंगामा करने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Thu, 12 Sep 2024 08:32 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर/महेवागंज
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर/महेवागंज Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 12 Sep 2024 08:32 PM IST
सार

समिति के अंदर जाने को लेकर गेट के पास खड़े सपा पदाधिकारियों व उनके समर्थकों से पुलिस-प्रशासन की कई बार धक्का-मुक्की और कहासुनी भी देखने को मिली।

विज्ञापन
BJP MLA snatches nomination form in front of SDM in Lakhimpur
सपाइयों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखीमपुर के फूलबेहड़ सहकारी समिति पर गुरुवार को नामांकन के दौरान श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मंजू त्यागी ने सदर एसडीएम अश्वनी सिंह के सामने आरओ से नामांकन पत्र छीन लिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद सपाइयों ने सत्ता पक्ष व पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान धक्का-मुक्की होने लगी। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। काफी देर बाद मामला शांत हो सका।

विज्ञापन

सहकारी समितियों के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। अन्य जगह तो नामांकन शांतिपूर्ण हुए, लेकिन फूलबेहड़ समिति पर भारी बवाल हो गया। समिति के अंदर जाने को लेकर गेट के पास खड़े सपा पदाधिकारियों व उनके समर्थकों से पुलिस-प्रशासन की कई बार धक्का-मुक्की और कहासुनी भी देखने को मिली। पूर्व सपा विधायक राम सरन, विनय तिवारी ने पुलिस प्रशासन पर सत्ता पक्ष के इशारे पर चुनाव में धांधली कराने का आरोप लगाया। समिति के अंदर जाने और नामांकन पत्रों को जल्द वितरण करने की मांग कर हंगामा शुरू कर दिया। चुनाव अधिकारी को बुलाने पर अड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ धौरहरा पीपी सिंह ने नियमावली समझाते हुए परिसर से 200 मीटर दूर रहने को कहा। एसडीएम सदर अश्वनी सिंह ने जैसे-तैसे मामला शांत करने की कोशिश की। उम्मीदवार आकाश सिंह ने विधायक मंजू त्यागी पर नामांकन पर्चा फाड़ने और अभद्रता करने का आरोप लगाया। इसी बीच 18 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में विधायक मंजू त्यागी दिख रही हैं, जो आरओ के पास से पर्चा छीनते हुए दिख रही हैं। वीडियो में सदर एसडीएम, पुलिस सहित काफी भीड़ नजर आ रही है। इधर, घटना के संंबंध में एसडीएम, एआर कोऑपरेटिव रजशीन प्रताप सिंह से जानकारी चाही, लेकिन फोन नहीं उठ सका।

विज्ञापन

सत्ता का दुरुपयोग कर रहे भाजपा के लोग
नामांकन में हुए बवाल के बाद सपा ने प्रेसवार्ता की। पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा भाजपा के लोगों ने सपा के प्रत्याशियों से धक्का-मुक्की की। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर जबर्दस्ती चुनाव पर कब्जा कर रही है। दूसरे प्रत्याशियों को पर्चा दाखिल करने से रोक रहे हैं। पुलिस ने सपा के पदाधिकारियों के साथ मारपीट की, जिससे कई चोटिल हो गए। यह सब कुछ सीओ और एसडीएम के सामने हुआ। जिला अध्यक्ष रामपाल यादव ने बताया कि आरओ देर से पहुंचे। हमारे लोगों को पर्चा दाखिल करने से रोका गया। बाद में श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने अंदर जाकर आरओ से पर्चे लेकर फाड़ दिए। हमारे प्रत्याशियों ने पर्चे जमा कर दिए थे, अब यह जिम्मेदारी आरओ की है कि वह बचाए। पूर्व विधायक रामसरन ने कहा कि वहां पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और धक्का मुक्की कर पर्चे फाड़े गए। भाजपा के लोगों ने मारपीट की है। उन पर प्रशासन मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई करे।

फूलबेहड़ समिति पर नामांकन के लिए 16 पर्चे बिके हैं, लेकिन जमा एक भी नहीं हो सके। -श्रीष त्रिपाठी, चुनाव अधिकारी

लोग समिति में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस को थोड़ा बल प्रयोग करना पड़ा। -पीपी सिंह, सीओ धौरहरा

एसडीएम और सीओ मौके पर थे, उनसे जानकारी की जा सकती है। मैं अपने लोगों के पर्चे देखने के लिए अंदर गई थी। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वह निराधार हैं। -मंजू त्यागी, विधायक श्रीनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed