फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP maintains dominance in the Municipal Corporation Executive in Bareilly

Bareilly News: आठवीं बार निर्विरोध चुनाव... भाजपा के पांच, सपा का एक सदस्य नगर निगम कार्यकारिणी में

Thu, 26 Jun 2025 06:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Jun 2025 06:16 PM IST
सार

नगर निगम की कार्यकारिणी के लिए नामांकन के बाद भाजपा के पांच और सपा का एक सदस्य चुना गया। सभी सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हुआ। 

विज्ञापन
BJP maintains dominance in the Municipal Corporation Executive in Bareilly
मेयर डॉ. उमेश गौतम के साथ नवनिर्वाचित सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नगर निगम कार्यकारिणी के लिए आठवीं बार भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। भाजपा के पांच और सपा का एक सदस्य निर्वाचित हुआ। कार्यकारिणी के कुल 12 सदस्यों में अब भाजपा के 10 और सपा के दो सदस्य हैं।

विज्ञापन


गहमागहमी से भरे माहौल में बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे नगर निगम सभागार में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। कुल छह पदों के लिए छह ही नामांकन आए थे, इसलिए मतदान की नौबत नहीं आई। वार्ड 38 की पार्षद हर्ष कुमारी, वार्ड 43 की पूनम राठौर, वार्ड 72 के मुकेश सिंघल, वार्ड 23 के सतीश कातिब भाजपा से और वार्ड 73 के गुलबशर सपा की ओर से निर्वाचित हुए। इनका कार्यकाल दो साल का रहेगा।
विज्ञापन


नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों का अन्य पार्षदों ने स्वागत किया। सदस्यों ने कहा कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनता के मुद्दों को उठाते रहेंगे। महापौर ने कहा कि नवनिर्वाचित सदस्य अब अपने वार्ड तक सीमित न रहें बल्कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों की समस्याएं उठाएं और नगर निगम के सदन से समाधान कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सदस्यों का हुआ सम्मान
बैठक में महापौर उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने उप सभापति सर्वेश रस्तोगी, सदस्य गरिमा कमांडो, नीरज कुमार, सागर मौर्य, सलीम पटवारी और सौरभ कुमार को सम्मानित किया। महापौर उमेश गौतम ने कहा कि दो साल के कार्यकाल में कभी भी कार्यकारिणी की बैठक में यह पता नहीं चला कि कौन पक्ष का है कौन विपक्ष का है, क्योंकि सभी पार्षदों ने शहर के विकास के लिए मिलकर काम किया। सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना ने कहा कि सेवानिवृत्त सदस्यों को सम्मानित कर एक अच्छी परंपरा शुरू की गई है। इसे जारी रखा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed