{"_id":"6235be8c36f67d424e763869","slug":"bjp-made-maharaj-singh-mlc-candidate-from-rampur-bareilly-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी एमएलसी चुनाव: भाजपा ने रामपुर-बरेली सीट से महाराज सिंह को बनाया उम्मीदवार, कई नामों पर थी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी एमएलसी चुनाव: भाजपा ने रामपुर-बरेली सीट से महाराज सिंह को बनाया उम्मीदवार, कई नामों पर थी चर्चा
Sat, 19 Mar 2022 05:00 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 19 Mar 2022 05:00 PM IST
सार
यूपी विधान परिषद की रामपुर-बरेली सीट के लिए भाजपा ने सूची की है। जिसमें बरेली से पूर्व जिलाध्यक्ष महाराज सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले कुछ दिनों से इस सीट को लेकर आधा दर्जन नामों पर चर्चा तेज थी।
विज्ञापन
भाजपा एमएलसी उम्मीदवार महाराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने शनिवार दोपहर एमएलसी उम्मीवारों की सूची जारी कर दी है। जिसमें रामपुर-बरेली सीट से भाजपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष महाराज सिंह को प्रत्याशी बनाया है। फरीदपुर के निवासी महाराज सिंह 2004-07 तक बरेली से भाजपा जिलाध्यक्ष रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की रामपुर-बरेली स्थानीय प्राधिकारी सीट (एमएलसी) के लिए भाजपा ने सूची जारी कर दी है। बरेली से पूर्व जिलाध्यक्ष महाराज सिंह के नाम पर पार्टी ने मुहर लगाई है। पिछले करीब एक सप्ताह से करीब आधा दर्जन नामों पर चर्चा तेज थी लेकिन पार्टी से आवेदन नहीं मांगे गए थे। पार्टी ने सभी नामों पर मंथन के बाद महाराज सिंह के नाम पर मुहर लगाई है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा संगठन पार्टी की ओर से बनाए गए उम्मीदवार को पूरी ताकत से विजयी बनाने के लिए चुनाव लड़ाएगा। वहीं, सपा बुधवार को ही एमएलसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर चुकी है। सपा ने इस सीट पर मशकूर अहमद 'मुन्ना' को उम्मीदवार बनाया है। मशकूर अहमद मुन्ना को सपा सांसद आजम खां का करीबी माना जाता है। इससे पहले वह चमरौआ ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन