फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP made former MLA Bahoran Lal Maurya as MLC candidate

Bareilly News: भाजपा ने पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य को बनाया एमएलसी प्रत्याशी

Tue, 02 Jul 2024 07:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 02 Jul 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
BJP made former MLA Bahoran Lal Maurya as MLC candidate
बरेली। भाजपा ने पूर्व सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बरेली के भोजीपुरा से दो बार विधायक रह चुके बहोरन लाल मौर्य को प्रत्याशी घोषित किया है। राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इसकी घोषणा की है। बहोरन लाल मौर्य प्रदेश सरकार में वित्त राज्य मंत्री और राजस्व राज्य मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन

वह जल्द ही एमएलसी उपचुनाव के लिए नामांकन कर सकते हैं। उपचुनाव की अधिसूचना के मुताबिक 2 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि 12 जुलाई को मतदान के बाद मतगणना होगी। विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या को देखते हुए उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

बदायूं के हैं मूल निवासी, बरेली में रहते हैं
बहोरन लाल मौर्य बदायूं के दातागंज के गांव फिरोजपुर के मूल निवासी हैं। बरेली में त्रिवटीनाथ मंदिर के पास आवास बनाया है। वर्ष 1994 में वह भाजपा में जिला मंत्री रहे। वर्ष 1996 में भाजपा से पहली बार भोजीपुरा के विधायक बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान वित्त राज्य मंत्री और फिर राजस्व राज्य मंत्री का भी प्रभार संभाला। वर्ष 2002 से 2012 तक लगातार भाजपा टिकट पर चुनाव लड़े पर जीत नहीं मिली। वर्ष 2010-2012 के मध्य उन्होंने बसपा का दामन थामा। बसपा के जिलाध्यक्ष रहे, लेकिन 2012 में चुनाव से पहले फिर भाजपा में शामिल हो गए और 2012 का चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़े। हालांकि आइएमसी के शहजिल इस्लाम से वह चुनाव हार गए। वर्ष 2017 में भाजपा से फिर चुनाव लड़े और सपा के शहजिल इस्लाम को हराकर विधायक बने। वर्ष 2022 में सपा के शहजिल इस्लाम से फिर चुनाव हार गए।

मौर्य मतदाताओं को साधने की कोशिश
पार्टी ने इन्हें विधानपरिषद का प्रत्याशी बनाकर मौर्य मतदाताओं को साधने की कोशिश की है। पिछले दिनों आंवला सीट से सपा के नीरज मौर्य सांसद चुने गए हैं और अब भाजपा ने बहोरन लाल मौर्य को एमएलसी प्रत्याशी बनाकर पार्टी से जुड़े मौर्य समाज को भी नेतृत्व प्रदान किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed